LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Rape Update: रायपुर में 8 साल की बच्ची का RAPE …..आरोपी के दुकान–घर पर चलेगा बुलडोजर, निगम का नोटिस, महापौर मीनल चौबे खुद पहुँचीं मौके पर

रायपुर ब्रेकिंग: मासूम का बचपन छीनने वालों पर सख्त एक्शन.....8 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी के आरोपी की दुकान–मकान पर नगर निगम का नोटिस, महापौर मीनल चौबे खुद पहुँचीं मौके पर

Raipur Rape Update रायपुर। राजधानी रायपुर में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय और जघन्य घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज मामले में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी अब्दुल अंसारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। Raipur Rape Update

घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे बिना देरी किए एक्शन मोड में नजर आईं। महापौर स्वयं आरोपी की दुकान और मकान पर पहुँचीं, जहाँ नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण को लेकर नोटिस चस्पा किया गया।

ALSO READ- SDM के सामने अश्लील डांस VIDEO वायरल: प्रशासन बेनकाब, नोट उड़ाते दिखे SDM साहब

महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आरोपी से जुड़े हर अवैध निर्माण के खिलाफ कानून के तहत तत्काल, कठोर और निष्कर्ष तक पहुँचने वाली कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

महापौर मीनल चौबे ने दो टूक शब्दों में कहा—

“मासूम बच्चियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसे दरिंदों के लिए न समाज में जगह है और न ही प्रशासन में कोई रहम।”

नगर निगम स्तर पर जो भी वैधानिक कार्रवाई बनती है, उसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन इस मामले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई कर रहा है।

महापौर ने इस दर्दनाक घटना पर पीड़ित बच्ची और उसके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Raipur Rape Update: रायपुर में 8 साल की बच्ची का RAPE …..आरोपी के दुकान–घर पर चलेगा बुलडोजर, निगम का नोटिस, महापौर मीनल चौबे खुद पहुँचीं मौके पर

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *