ब्रेकिंग न्यूज़

नक्सल मुक्त बीजापुर में शान से लहराया तिरंगा

The Tricolour flew proudly in Naxal-free Bijapur.

नक्सल मुक्त बीजापुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमा और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। यह जिले का पहला स्वतंत्रता दिवस था जब मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। तत्पश्चात राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ तथा रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।

हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सांसद श्री कश्यप ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश वाचन किया। उन्होंने जिले के विकास और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया।

हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

समारोह में नक्सल उन्मूलन में शहीद जवानों के परिजनों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

परेड में सीनियर वर्ग में बस्तर फाइटर महिला दल प्रथम, सीआरपीएफ द्वितीय और डीआरजी तृतीय रहा। जूनियर वर्ग में एनसीसी प्रथम, एनएसएस द्वितीय और गाइड तृतीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रथम, एकलव्य आदर्श विद्यालय द्वितीय और कन्या रेसिडेंशियल पोटा केबिन तृतीय रहा।

कार्यक्रम में विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, कलेक्टर श्री विश्वदीप और एसपी श्री उमेश प्रसाद गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Sanskar Singhaniya

Sanskar Singhaniya is the Founder & Editor-in-Chief of The Bharat Express, with 7 years of experience in journalism and digital media. He primarily covers Chhattisgarh, focusing on politics, governance, administration, crime, public-interest issues, and regional developments. His work emphasizes factual, timely, and reader-focused journalism, with expertise in digital publishing, breaking news, and audience engagement. Through The Bharat Express, Sanskar aims to deliver credible and easy-to-understand news that keeps readers informed about important developments across Chhattisgarh and India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP