LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

RAIPUR BREAKING: 4 साल की मासूम की मौत….सेप्टिक टैंक साफ करवाने खुदवाया गया था गड्ढा, गड्ढे में गिरने से गई जान

सेप्टिक टैंक सफाई के लिए खोदा गया गड्ढा बना मौत का कुआं, खेलते वक्त गिरने से गई जान

RAIPUR BREAKING रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मकान मालिक की गंभीर लापरवाही के चलते 4 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। यह दर्दनाक हादसा मोवा थाना क्षेत्र का है। RAIPUR BREAKING

जानकारी के मुताबिक, मोवा इलाके में एक मकान के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए करीब एक सप्ताह पहले गड्ढा खुदवाया गया था। सफाई का काम पूरा होने के बाद भी गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया, न तो उसे ढंका गया और न ही किसी प्रकार की चेतावनी या सुरक्षा व्यवस्था की गई।

ALSO READ- Raipur Rape Update: रायपुर में 8 साल की बच्ची का RAPE …..आरोपी के दुकान–घर पर चलेगा बुलडोजर, निगम का नोटिस, महापौर मीनल चौबे खुद पहुँचीं मौके पर

इसी खुले गड्ढे के पास खेलते समय 4 साल की बच्ची का संतुलन बिगड़ा और वह उसमें गिर गई। गड्ढे में गिरने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुँचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और गड्ढा खुदवाने वाले मकान मालिक की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जांच में यदि मकान मालिक की लापरवाही या जिम्मेदारी तय होती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ- Gariaband Obscene Dance Video: गरियाबंद में अश्लील डांस विवाद: BJP नेता का वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरम, SDM सस्पेंड, 14 आरोपी गिरफ्तार 

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि रिहायशी इलाकों में बिना सुरक्षा इंतजामों के खुले छोड़े गए गड्ढे कितने जानलेवा साबित हो सकते हैं। मासूम की मौत से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 

RAIPUR BREAKING: 4 साल की मासूम की मौत….सेप्टिक टैंक साफ करवाने खुदवाया गया था गड्ढा, गड्ढे में गिरने से गई जान

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *