Congress Election Committee Meeting: CG कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक जारी: अब तक 65 नाम तय, 25 सीटों के लिए लग सकती है मुहर

रायपुर : Congress Election Committee Meeting : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में बैठकों का बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस चुनाव समिति आज टिकट दावेदारों पर चर्चा करेगी। मुख्यमंत्री निवास में बैठक होगी। दावेदारों के पैनल में बहस होगी। प्रभारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पीसीसी प्रमुख दीपक बैज इस बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में सभी सीटों पर एक नाम निर्धारित किया जाएगा।
ALSO READ- CG Congress 1st list: कांग्रेस ने कर दिया खेला, भाजपा में मचा हड़कंप, पहली सूची में इन नेताओं के नाम पर लगाई मुहर!
CM हाउस में चुनाव समिति की बैठक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में शुरू हुई है। इस बैठक में सभी 90 सीटों पर सिंगल नाम तय किए जाएंगे। अब तक लगभग 65 सीटों पर सिंगल नाम तय हो चुके हैं। बाकी बचे 25 सीटों पर मीटिंग में चर्चा हो रही है।
दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत समिति के सदस्य शामिल हुए हैं। बैठक के शाम करीब 6 बजे तक चलने की संभावना है।
ALSO READ- CG BJP 2ND LIST: रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल…धरसीवां से अनुज शर्मा, भाजपा की 2ND सूची में इन नेताओं के नाम पर लगी मुहर!
कुछ दिन पहले ही पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा था कि 10 अक्टूबर के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। इसलिए ये कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रत्याशी चयन को लेकर ये अंतिम बैठक हो सकती है।
अब तक 6 बार से ज्यादा कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है। बैठक में कुल आवेदनों पर चर्चा हुई। 2 हजार से ज्यादा दावेदारों के आवेदनों में काट-छांट कर लगभग 300 लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई थी, जिसमें 40 सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए थे। इसके बाद भी बैठकों का दौर जारी रहा और अब तक 65 सीट पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं।
ALSO READ- पहले दोस्ती किया फिर ROOM में बुलाकर बलात्कार, भाई ने बना लिया अश्लील वीडियो…प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात कराया, पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने…
Congress Election Committee Meeting: CG कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक जारी: अब तक 65 नाम तय, 25 सीटों के लिए लग सकती है मुहर



















