ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG BJP Candidates final List: 43 नए चेहरे, 14 महिलाएं तो 34 उम्मीदवारों की उम्र 50 से कम… जानें BJP ki रणनीति …

CG BJP Candidates final List : रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने कटघोरा से प्रेमचंद पटेल जबकि रायगढ़ से पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह भाजपा ने जनता कंग्रेस के बागी नेता धर्मजीत सिंह को तखतपुर से टिकट दिया है। सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। यह एक बार फिर से जोगी परिवार को जूदेव की चुनौती मिलने जा रही है। यहाँ भाजपा ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को टिकट दिया है तो वही यहाँ से जनता कांग्रेस की रेणु जोगी के ताल ठोंकने की पूरी संभावना है।

ALSO READ – CG Vidhansabha Chunav 2023 Date: CG में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 7 नवंबर को 20 और 17 नवंबर को 70 सीटों पर वोटिंग, 3 दिसंबर को रिजल्ट

महिलाओं पर दांव

CG BJP Candidates final List:  बात करें भाजपा के दूसरी सूची की तो भाजपा ने इस लिस्ट में करीब 13 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। भाजपा ने इस बार महिलाओं को भी भरपूर मौका दिया है, जिनमे केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का भी नाम है।

पांच पर नहीं आए नाम

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दिया है। भाजपा ने इस सूची में अब भी पांच सीटों में नामों का ऐलान नही किया है। जिन सीटों पर नाम नहीं आ पाए है उनमें बेलतरा, बेलतरा, अंबिकापुर, पंडरिया और कसडोल शामिल है।

ALSO READ – छत्तीसगढ़ के चुनाव की तारीखों का ऐलान: कांग्रेस चुनाव समिति की बड़ी बैठक, CM भूपेश समेत ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

इन सीटों पर लड़ेंगे पूर्व आईएएस

भाजपा ने इस बार दो पूर्व आईएएस अफसरों को भी टिकट दिया है। इनमे रायगढ़ सीट से ओपी चौधरी तो केशकाल से नीलकंठ टेकाम को मौक़ा दिया गया है।

तीन महामंत्री मैदान में

भारतीय जनतापार्टी ने इस बार संगठन के नेताओं पर भी दांव खेला है। भाजपा ने अपने तीन महामंत्रियों को भी इस बार चुनावी मैदान में उतारा है। इनमे रायगढ़ से ओपी चौधरी, कवर्धा से विजय शर्मा और नारायणपुर से केदार कश्यप का नाम शामिल है। फ़िलहाल तीनो नेता ही संगठन में महामंत्री क पद पर है।

ALSO READ – CG सार्वजनिक अवकाश घोषित- गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश, भाईदूज पर स्थानीय अवकाश घोषित… 

ये है समीकरण

भारतीय जनता पार्टी ने अपने टिकट वितरण से समाज के हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। यही वजह है कि पार्टी ने इस बार 85 सीटों में 43 नए चेहरों को मौका दिया है। भाजपा युवाओ को लेकर भी गंभीर नजर आ रही है। इस बार की तस्दीक इससे होती है कि 34 उम्मीदवार ऐसे है जो युवा है यानी इनकी उम्र 50 से कम है। बात अगर महिलाओं की करें तो अब तक जारी 85 नामों में 14 महिलाएं भी शामिल है।

ALSO READ – Apple iPhone 15 के लॉन्च से पहले Flipkart पर iPhone 14-13 और iPhone 12 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट 

ये है सभी नाम

श्रीमती रेणुका सिंह (Smt. Renuka Singh),
श्री श्याम बिहारी जयसवाल (Shri Shyam Bihari Jaiswal),
श्री भैयालाल राजवाड़े (Shri Bhaiyyalal Rajwade),
श्रीमती उधेश्वरी पैकरा (Smt. Udheshwari Paikra),
श्री राम कुमार टोप्पो (Shri Ram Kumar Toppo),
श्रीमती रायमुनि भगत (Smt. Raimuni Bhagat),
श्री विष्णु देव साय (Shri Vishnu Dev Sai),
श्रीमती गोमती साय (Smt. Gomati Sai),
श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया (Smt. Suniti Satyanand Rathia),
श्री ओ.पी. चौधरी (Shri O.P. Choudhary),
श्रीमती शिवकुमारी चौहान (Smt. Shivkumari Chauhan),
श्री ननकीराम कंवर (Shri Nankiram Kanwar),
श्री प्रेमचन्द्र पटेल (Shri Premchandra Patel),
श्री रामदयाल उइके (Shri Ramdayal Uikey),
श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव (Shri Prabal Pratap Singh Judev),
श्री अरुण साव (Shri Arun Sao),
श्री पुन्नूलाल मोहले (Shri Punnulal Mohale),
श्री धर्मजीत सिंह (Shri Dharamjeet Singh),
श्री धरमलाल कौशिक (Shri Dharamlal Kaushik),
श्री अमर अग्रवाल (Shri Amar Agarwal),
डॉ . कृष्णमूर्ति बंदी (Dr. Krishnamurti Bandi),
श्री सौरभ सिंह (Shri Saurabh Singh),
श्री नारायण प्रसाद चंदेल (Shri Narayan Prasad Chandel),
डॉ . खिलावन साहू (Dr. Khilawan Sahu),
श्रीमती बहू रानी संयोगिता सिं (Smt. Bahu Rani Sanyogita Sin),
श्री कृष्णकान्त चन्द्र (Shri Krishnakant Chandra),
श्री संतोष लहरे (Shri Santosh Lahre),
श्री संपत अग्रवाल (Shri Sampat Agarwal),
श्री योगेश्वर राजू सिन्हा (Shri Yogeshwar Raju Sinha),
डॉ . दिनेशलाल जागड़े (Dr. Dineshlal Jagade),
श्री टंकराम वर्मा (Shri Tankram Verma),
श्री शिवरतन शर्मा (Shri Shivratan Sharma),
श्री अनुज शर्मा (Shri Anuj Sharma),
श्री मोतीलाल साहू (Shri Motilal Sahu),
श्री राजेश मूणत (Shri Rajesh Munat),
श्री पुरन्दर मिश्र (Shri Purandar Mishral),
श्री बृजमोहन अग्रवाल (Shri Brijmohan Agarwal),
श्री गुरु खुशवंत सिंह (Shri Guru Khushwant Singh),
श्री गोवर्धन राम मांझी (Shri Govardhan Ram Manjhi),
Shri Ajay Chandrakar (श्री अजय चन्द्राकर),
Smt. Ranjana Dipendra Sahu (श्रीमती रंजना दीपेंद्र साहू),
Shri Rakesh Yadav (श्री राकेश यादव),
Shri Virendra Kumar Sahu (श्री वीरेन्द्र कुमार साहू),
Shri Lalit Chandrakar (श्री ललित चन्द्राकर),
Shri Gajendra Yadav (श्री गजेन्द्र यादव),
Shri Premprakash Pandey (श्री प्रेमप्रकाश पांडे),
Shri Rikesh Sen (श्री रिकेश सेन),
Shri Doman Lal Korsevada (श्री डोमन लाल कोरसेवाड़ा),
Shri Ishwar Sahu (श्री ईश्वर साहू),
Shri Dayaldas Baghel (श्री दयालदास बघेल),
Shri Vijay Sharma (श्री विजय शर्मा),
Shri Vinod Khandekar (श्री विनोद खांडेकर),
Dr. Raman Singh (डॉ . रमन सिंह),
Shri Bharat Lal Verma (श्री भरत लाल वर्मा),
Shri Vikram Usendi (श्री विक्रम उसेंडी),
Shri Gautam Uikey (श्री गौतम उइके),
Shri Neelkanth Tekam (Ex. IAS) (श्री नीलकंठ टेकाम, पूर्व आईएएस),
Sushree Lata Usendi (सुश्री लता उसेंडी)
Shri Kedar Kashyap (श्री केदार कश्यप),,
Shri Kiran Singh Deo (श्री किरण सिंह देव),
Shri Vinayak Goyal (श्री विनायक गोयल),
Shri Chetaram Arami (श्री चेतराम अरामी),
Shri Mahesh Gagada (श्री महेश गागड़ा),
Shri Soyam Muka (श्री सोयम मुका),

CG BJP Candidates final List: 43 नए चेहरे, 14 महिलाएं तो 34 उम्मीदवारों की उम्र 50 से कम… जानें BJP ki रणनीति …

Related Articles