CG BJP Ex IAS Candidates In 2nd List: दो पूर्व IAS पर भी भाजपा ने जताया भरोसा.. रायगढ़ ओपी चौधरी तो इस सीट पर भी पूर्व अफसर ठोकेंगे, जानें BJP का टिकट वितरण … ताल

CG BJP Ex IAS Candidates In 2nd List : रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने कटघोरा से प्रेमचंद पटेल जबकि रायगढ़ से पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह भाजपा ने जनता कंग्रेस के बागी नेता धर्मजीत सिंह को तखतपुर से टिकट दिया है। सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। यह एक बार फिर से जोगी परिवार को जूदेव की चुनौती मिलने जा रही है। यहाँ भाजपा ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को टिकट दिया है तो वही यहाँ से जनता कांग्रेस की रेणु जोगी के ताल ठोंकने की पूरी संभावना है।
ALSO READ – CG BJP Candidates final List: 43 नए चेहरे, 14 महिलाएं तो 34 उम्मीदवारों की उम्र 50 से कम… जानें BJP ki रणनीति …
महिलाओं पर दांव
बात करें भाजपा के दूसरी सूची की तो भाजपा ने इस लिस्ट में करीब 13 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। भाजपा ने इस बार महिलाओं को भी भरपूर मौका दिया है, जिनमे केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का भी नाम है।
ALSO READ – CG Vidhansabha Chunav 2023 Date: CG में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 7 नवंबर को 20 और 17 नवंबर को 70 सीटों पर वोटिंग, 3 दिसंबर को रिजल्ट
पांच पर नहीं आए नाम
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दिया है। भाजपा ने इस सूची में अब भी पांच सीटों में नामों का ऐलान नही किया है। जिन सीटों पर नाम नहीं आ पाए है उनमें बेलतरा, बेलतरा, अंबिकापुर, पंडरिया और कसडोल शामिल है।
ALSO READ – छत्तीसगढ़ के चुनाव की तारीखों का ऐलान: कांग्रेस चुनाव समिति की बड़ी बैठक, CM भूपेश समेत ये दिग्गज रहेंगे मौजूद
इन सीटों पर लड़ेंगे पूर्व आईएएस
भाजपा ने इस बार दो पूर्व आईएएस अफसरों को भी टिकट दिया है। इनमे रायगढ़ सीट से ओपी चौधरी तो केशकाल से नीलकंठ टेकाम को मौक़ा दिया गया है।
ALSO READ – CG सार्वजनिक अवकाश घोषित- गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश, भाईदूज पर स्थानीय अवकाश घोषित…
CG BJP Ex IAS Candidates In 2nd List: दो पूर्व IAS पर भी भाजपा ने जताया भरोसा.. रायगढ़ ओपी चौधरी तो इस सीट पर भी पूर्व अफसर ठोकेंगे, जानें BJP का टिकट वितरण … ताल









