3.62 लाख का नशा जब्त: कटोरा तालाब के पास दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार, 3.62 लाख का गांजा और ओसियन ग्रो बरामद
कूरियर के जरिए दिल्ली से मंगाता था नशा, सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई

3.62 लाख का नशा जब्त: राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिल्ली के एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई Katora Talab के पास की गई, जहां आरोपी गांजा बेचने की फिराक में था। 3.62 लाख का नशा जब्त
यह कार्रवाई Umesh Prasad Gupta के निर्देशन में Civil Lines Police Station पुलिस टीम द्वारा की गई।
बैग से मिला गांजा और ओसियन ग्रो
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटोरा तालाब क्षेत्र में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रितिक पसरिचा (26 वर्ष) निवासी दिल्ली बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से अलग-अलग पैकेट में गांजा और ओसियन ग्रो गांजा बरामद किया गया।
3.62 लाख रुपये का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न सामान जब्त किया है:
- 02.870 किलोग्राम गांजा
- 114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा
- 3000 रुपये नगद
- Apple कंपनी का आईफोन
- दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू (मोबाइलनुमा)
- प्लास्टिक जीपर पन्नी
जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 3,62,600 रुपये बताई गई है।
कूरियर से दिल्ली से मंगाता था नशा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में रहने वाले अपने एक साथी के साथ मिलकर कूरियर के माध्यम से गांजा रायपुर मंगवाता था।
पुलिस अब इस मामले में संबंधित कूरियर कंपनी से भी पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम: रितिक पसरिचा
- उम्र: 26 वर्ष
- स्थायी पता: दिलशाद गार्डन, शाहदरा, दिल्ली
- वर्तमान पता: मोवा, रायपुर



















