ShahRukh Khan Raipur ! आज रायपुर में शाहरुख Khan ! RCB vs KKR मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज
IPL 2026 Raipur Match: आज रायपुर पहुंच सकते हैं शाहरुख खान, RCB vs KKR मैच रहेगा हाईप्रोफाइल

ShahRukh Khan Raipur ! Raipur में आज होने वाला Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच IPL 2026 मुकाबला अब सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि मेगा एंटरटेनमेंट शो बनता नजर आ रहा है। खबर है कि बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan आज रायपुर पहुंच सकते हैं और स्टेडियम में बैठकर अपनी टीम KKR का हौसला बढ़ाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक शाहरुख खान विशेष चार्टर्ड प्लेन से रायपुर पहुंच सकते हैं। चर्चा यह भी है कि उनके साथ बेटे Aryan Khan भी मौजूद रह सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे बुधवार शाम रायपुर पहुंचेंगे और मैच खत्म होने के बाद देर रात वापस रवाना हो सकते हैं।
Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में होने वाले इस मुकाबले के लिए टिकटों की डिमांड पहले से ही काफी ज्यादा है। अब शाहरुख खान के आने की खबर के बाद स्टेडियम में भारी भीड़ जुटने की संभावना और बढ़ गई है।
हालांकि अभी तक शाहरुख खान के रायपुर दौरे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह जानकारी सूत्रों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के आधार पर सामने आई है। आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद ही उनकी मौजूदगी की पुष्टि हो सकेगी।
ALSO READ- CG Breaking: दुर्ग में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

ShahRukh Khan Raipur ! आज रायपुर में शाहरुख Khan ! RCB vs KKR मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज









