Liquor Shop Closed: 30 मई को बंद रहेंगी शराब दुकानें, कलेक्टर ने घोषित किया ड्राई डे, जानिए वजह
नगरपालिका और पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रशासन सख्त, चारामा क्षेत्र में शराब बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Liquor Shop Closed: शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 30 मई को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी कर संबंधित क्षेत्र में शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया है। Liquor Shop Closed
जानकारी के मुताबिक नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जारी आदेश के अनुसार चारामा क्षेत्र की देशी और विदेशी मदिरा दुकानें तथा अहाते पूरी तरह बंद रहेंगे।
प्रशासन ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 30 मई 2026 को शाम 5 बजे से मतदान समाप्ति तक शुष्क अवधि घोषित की है। इस दौरान संबंधित क्षेत्र में मदिरा के विक्रय, परिवहन और सेवन सहित सभी प्रकार के शराब कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चुनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमला भी अलर्ट मोड पर है और संबंधित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।








