Police Transfer List 2026: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 DSP अधिकारियों का तबादला, देखें किसकी कहां हुई नई पोस्टिंग
गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश, 1 IPS और 64 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, कई जिलों में बदले CSP, ACP और SDOP

Police Transfer List 2026: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश के गृह विभाग ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 65 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में 1 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी और 64 राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत एसडीओपी (SDOP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और सहायक सेनानी स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
कई चर्चित अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार, चर्चित DSP संतोष पटेल को ACP कोतवाली नियुक्त किया गया है। वहीं ACP कोतवाली चंद्रशेखर पाण्डेय और ACP निशातपुरा अक्षय चौधरी का तबादला बालाघाट कर दिया गया है। इसके अलावा DSP शशांक जैन को ACP निशातपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन शहरों और जिलों में बदले अधिकारी
तबादला सूची के अनुसार भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, धार, बुरहानपुर और पीथमपुर सहित कई महत्वपूर्ण शहरों में नए CSP और ACP की तैनाती की गई है। वहीं कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में DSP के रूप में पदस्थ किया गया है।
सबसे ज्यादा SDOP स्तर पर बदलाव
इस प्रशासनिक फेरबदल में सबसे अधिक 22 SDOP अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में अधिकारियों को हॉकफोर्स बालाघाट और विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनियों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इन पदों पर भी हुई नई पोस्टिंग
जारी सूची में कुल 9 CSP, 7 ACP, 7 DSP और 1 ASP अधिकारी की भी नई पदस्थापना की गई है। गृह विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
देखें आदेश













