ब्रेकिंग न्यूज़अपराध

50 हजार की मुर्गी चोरी , CCTV कैमरे में कैद…

50 हजार की मुर्गी चोरी , धार : बाग क्षेत्र के एक मुर्गी केन्द्र पर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश 50 हजार की मुर्गी ले उड़े। बायपास बाणदा रोड़ पर संचालित असीम खान की मुर्गी की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। सभी हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने चौकीदार के साथ मारपीट भी की। पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

चौकीदार ने बताया कि 12 से ज्यादा बदमाश थे। आरोपी तीर-कमान और बंदूक जैसे हथियार लेकर पहुंचे थे। केन्द्र संचालक असीम खान ने बताया कि चौकीदार ने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपी जाली तोड़कर अंदर आ गए ओर चौकीदार के साथ मारपीट की।

सभी बदमाश CCTV कैमरे में हुए कैद

पीड़ित ने बताया कि आरोपी तकरीबन 50 हजार से ज्यादा मुर्गी ले भागे। सभी बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित असीम खान ने बताया था कि मुर्गी केन्द्र पर दो बार पहले भी ऐसी घटना घट चुकी है।

50 हजार की मुर्गी चोरी , CCTV कैमरे में कैद

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP