अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG में गैंगरेप: युवती का बलात्कार करने वाले 3 गिरफ्तार, 150 CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस

CG में गैंगरेप : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवती से गैंगरेप करने वाले दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस ने घटनास्थल से लेकर 8 जगहों तक करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगालने, जिसके बाद सफलता मिली. यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है.

पीड़िता ने गुण्डरदेही थाने में 15 जनवरी को अपने साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने धारा 363, 376, (2)(ए), 376 (डी), 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई. वहीं मामले में पुलिस ने 3 टीम गठित किया.

CG Gang rape
CG Gang rape

मामले में गठित टीम के ने घटना स्थल और आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज में आरोपी राहुल देवार और बबलु देवार को कपड़ा दुकान पर कुछ सामान खरीदते हुए दिखे. प्राप्त फुटेज के आधार पर जांच किया गया तभी मुखबीर से सूचना मिला की एक आरोपी बबलु देवार पुलिस को देखकर गिरफ्तारी के भय से बस स्टैंड गुण्डरदेही के एक होटल में लुकछिप रहा है. जिसे तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया.

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी राहुल देवार, विक्रम देवार के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने स्वीकार किया.घटना के बाद आरोपी राहुल देवार, विक्रम देवार फरार हो गए थे. आरोपियों की तलाश में लगी सायबर सेल को चिल्हाटी गांव जिला मोहला मानपुर पर लोकेशन मिला. जिसपर घेराबंदी कर आरोपियों को पुलिस पकड़ने पहुंची लेकिन पुलिस के आने की सूचना पाकर घटना में प्रयुक्त स्कूटी छोड़कर फरार हो गए.

वहीं राजनांदगावं से कवर्धा के बीच सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी सहायता के आधार पर पता चला कि आरोपी विक्रम देवार कवर्धा में अपने एक रिश्तेदार के घर छुपा है, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. साथ ही नागपुर की ओर रवाना टीम ने आरोपी राहुल देवार के नागपुर (महाराष्ट्र) में लोकेशन मिलने के बाद उसे नागपुर से घेराबंदी कर पकडा गया. मामले में तीनों आरोपियों की पहचान कार्रवाई कराने के बाद उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया.

CG में गैंगरेप: युवती का बलात्कार करने वाले 3 गिरफ्तार, 150 CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles