ED RAID: मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के निजी सचिव और सांसद एनडी गुप्ता के यहां छापेमारी

ED RAID : आम आदमी पार्टी (AAP) के कई नेताओं के घर पर ED की छापेमारी चल रही है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम 12 से ज्यादा ठिकानों पर RAID कर रही है. आम आदमी पार्टी के जिन नेताओं के घर पर ईडी की रेड चल रही है, उनमें राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता समेत कई नाम शामिल हैं. इसके अलावा सीएम अरविंद केजरवाल के निजी सचिव विभव कुमार के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के करीब 12 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. ED की टीम मनी लॉड्रिंग के मामले में ये छापेमारी कर रही है. आम आदमी पार्टी के सांसद एनडी गुप्ता, Arvind Kejriwal के निजी सचिव बिभव कुमार के अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार के घर पर ईडी की टीम पहुंची है. उनके घर की तलाशी ली जा रही है.
ED RAID in Arvind Kejriwal
आतिशी के खुलासे से पहले ED की रेड
बता दें कि 10 बजे आतिशी ईडी को लेकर कुछ खुलासा करने वाली थीं. इससे पहले ED की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी. आम आदमी पार्टी दिल्ली ने सोमवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए कहा था कि आतिशी मंगलवार यानी 6 फरवरी को सुबह 10 बजे ईडी को लेकर कुछ खुलासे करेंगी. आतिशी आज प्रेस वार्ता शुरू करतीं उससे पहले ED ने आप के कई नेताओं के घर पर रेड शुरू कर दी.

Arvind Kejriwal की मुश्किलें बढ़ीं ED RAID in Arvind Kejriwal
बता दें कि इन दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल CM Arvind Kejriwal की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में उनके कई नेता सलाखों के पीछे जा चुके हैं. Arvind Kejriwal पर खुद ED की तलवार लटक रही है. ईडी के यहां से केजरीवाल को पांच समन भेजे जा चुके हैं. चार समन पर वो ईडी के सामने पेश नहीं हुए.
ED ने पिछले चार महीनों में Arvind Kejriwal को 4 समन भेजे थे लेकिन वह अभी तक एक बार भी पेश नहीं हुए हैं. पांच समन भेजे जाने के बावजूद पूछताछ के लिए नहीं आने पर ED ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है. एजेंसी ने कोर्ट में दर्ज अपनी शिकायत में कहा है कि केजरीवाल ईडी के समन का पालन नहीं कर रहे हैं. इस मामले की सुनवाई 7 फरवरी को होगी.

ED RAID : मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के निजी सचिव और सांसद एनडी गुप्ता के यहां छापेमारी



















