अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG Politics News: ‘वो अपने अहंकार में कहते रह गए, मैं हूँ तो भरोसा है’…. Bhupesh Baghel को ‘दाऊ’ की खरी-खरी। भरे मंच में कार्यकर्ता ने निकाल दी भड़ास, देखिए VIDEO..

राजनांदगांव: कांग्रेस नेता द्वारा पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में ही मंच से नाराजगी जाहिर करने और सरकार रहने के दौरान (Rajnandgaon anger of angry Congress leader) जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाने का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

ALSO READ – BHUPESH BAGHEL JOIN BJP ! भाजपा में शामिल होंगे भूपेश बघेल? प्रेस कांफ्रेस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने कह दी ये बड़ी…

वही इस पूरे मामले को लेकर भाजपा भी एक्टिव हो गई हैं। भाजपा के नेता इस वीडियों को शेयर करते हुए कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं। खुद सीएम विष्णुदेव साय ने यह वीडियों अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर शेयर किया हैं और कांग्रेस समेत भूपेश बघेल पर कटाक्ष किया हैं।

उन्होंने लिखा ‘वो अपने अहंकार में कहते रह गए, मैं हूँ तो भरोसा है। उनके कार्यकर्ता उनके मुंह पर ही कह रहे हैं, 5 साल हमारी सुनी ही नहीं गई। हमें प्रताड़ित किया गया। (Rajnandgaon anger of angry Congress leader) छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने उनके धोखे को पहले ही पहचान लिया था और “मोदी की गारंटी” पर विश्वास अटूट रहा। जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हुए, वे जनता के क्या होंगे भला?”

क्या हैं मामला

दरअसल कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र दाऊ ने राजनांदगांव में भूपेश बघेल के सम्मलेन के दौरान अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा था कि, “पांच साल में कार्यकर्ताओं का न कोई काम हुआ और ना ही कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ। 5 साल में एक ही नेता नहीं दिखा, आज वह गायब है। मेरी बातें यदि बुरी लगी हो तो मुझे पार्टी से निष्कासित कर सकते हैं. 5 साल हम आपसे मिलने के लिए तरसते रहे, अगर मेरी बातें बुरी लगी तो मुझे पार्टी से निष्कासित कर सकते हैं.”

ALSO READ-Congress Candidate 2nd List 2024 PDF: आज शाम आ सकती हैं कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची.. छग के शेष पांच नामों पर लगेगी मुहर….

खास बात यह है कि इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कांग्रेस नेता को रोकते हुए दिखे, लेकिन वह नहीं रुके और जमकर अपनी भड़ास निकाली। (Rajnandgaon anger of angry Congress leader) कांग्रेस नेता सुरेंद्र दाऊ के इस को लेकर कांग्रेस में खलबली मची हुई है। बता दें कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशी बनाया है, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में गुटबाजी दिखती नजर आ रही है।

ALSO READ- : पूर्व CM भूपेश बघेल पर FIR, क्या होंगे गिरफ्तार? पूर्व CM बघेल ने FIR को लेकर कही दी ये बड़ी बात.

CG Politics News : ‘वो अपने अहंकार में कहते रह गए, मैं हूँ तो भरोसा है’…. Bhupesh Baghel को ‘दाऊ’ की खरी-खरी। भरे मंच में कार्यकर्ता ने निकाल दी भड़ास, देखिए VIDEO..

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles