ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

CG में कुल्हाड़ी से काट दिया बेटी का गला: पिता बोला- लड़कों के साथ घूमती थी, बेइज्जती करा रही थी; इसलिए मार डाला…

CG में कुल्हाड़ी से काट दिया बेटी का गला : अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक ग्रामीण ने 12 अप्रैल को नाबालिग बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

दरअसल बेटी लडक़ों के साथ काम करने जाती थी, यह बात पिता को अच्छा नहीं लग रहा था। उसका कहना था कि लडक़ों के साथ काम पर जाने से गांव में उसकी बेइज्जती हो रही है।

ALSO READ- RJD Parivartan Patra: तेजस्वी यादव का बड़ा एलान, हर साल दिए जाएंगे महिलाओं को 1 लाख रुपये, 200 यूनिट फ्री बिजली ,1 करोड़ युवाओं को नौकरी…पढ़ें तेजस्वी के घोषणापत्र के बड़े वादे.. 

मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरभंजा पतरापारा निवासी चन्दन माझी की नाबालिग बेटी गांव के ही कुछ लडक़ों के साथ काम करने जाती थी। नाबालिग बेटी का लडक़ों के साथ काम पर जाना पिता को अच्छा नहीं लग रहा था। 12 अप्रैल को पिता ने नाबालिग बेटी से कहा कि अन्य लडक़ों के साथ काम करने जाती हो और मुझे बेइज्जत करवाती हो।

Father cuts daughter's throat with an axe.
Father cuts daughter’s throat with an axe.

इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बेटी ने भी पिता की बात नहीं मानी। इस बात से नाराज होकर पिता ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटी के गर्दन व चेहरे पर हमला कर दिया। गला व चेहरा कट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ALSO READ- 🔴CG ब्रेकिंग-11 की मौत-CG में बस पलटी.…16 घायल और अब तक 11 लोगों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, CM साय ने जताया शोक… 

मृतका की मां अनिता माझी ने मामले की जानकारी कमलेश्वरपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी पिता को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG में कुल्हाड़ी से काट दिया बेटी का गला: पिता बोला- लड़कों के साथ घूमती थी, बेइज्जती करा रही थी; इसलिए मार डाला…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP