ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG VIDHANSABHA CHUNAV 2023: मोहन मरकाम की काटेगी टिकट? ‘न जनता से ठीक व्यवहार करते हैं न कांग्रेसियों के साथ’ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप!

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम के खिलाफ पार्टी के भीतर ही स्वर फूटने लगे हैं। कोंडागांव के स्थानीय कांग्रेस नेता उनको टिकट न देने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से भी मुलाकात की है। कांग्रेस के भीतर इस सिर फुटौव्वल पर बीजेपी तंज कस रही है।

ALSO READ- CG chunav 2023: TS सिंहदेव से एंटी रहने वाले इन विधायकों की कट सकती है टिकट… टिकट के लिए ऊपर नहीं भेजा गया नाम !

कोंडागाव के कांग्रेस नेताओं का ये आक्रोश है छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम के खिलाफ ये लामबंद होकर पहुंच गए रायपुर और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मोहन मरकाम को टिकट न देने की मांग की। इनका आरोप है कि मोहन मरकाम का बर्ताव न तो इलाके की जनता के अच्छा है और न ही कांग्रेसियों के साथ।

कोंडागांव के ये कांग्रेस नेता चाहते हैं कि मोहन मरकाम को छोड़कर किसी और को टिकट दिया जाए। मसला कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से जुड़ा है तो वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मुद्दे पर कन्नी काटते नजर आए।

ALSO READ- CG सुपर स्टार अनुज शर्मा की कार का 2 टायर फटा, बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार, राजधानी लौटते वक्त हुआ ये हादसा 

बीते कुछ समय से मोहन मरकाम को लेकर पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया जाना और अब स्थानीय स्तर पर उनको टिकट देने का विरोध। सियासी बिसात में उनकी चाल अपनों के मोहरों के सामने ही फंसती दिख रही है।

ALSO READ- CG में शिक्षिका के साथ गैंगरेप: वॉटर फॉल घुमाने ले गए…

CG VIDHANSABHA CHUNAV 2023 : मोहन मरकाम की काटेगी टिकट? ‘न जनता से ठीक व्यवहार करते हैं न कांग्रेसियों के साथ’ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप!

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles