अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG NEWS: शिक्षक की हैवानियत: छात्रा से 12 साल तक करता रहा बलात्कार, फिर फरार हुआ टीचर

CG NEWS : जीपीएम : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक छात्रा से 12 साल तक दुष्कर्म करने वाले फरार टीचर ने आज कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। गौरेला पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। student rape पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर गौरेला थाने में केस दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक फरार चल रहा था।

CG NEWS मामला गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा इलाके में रहने वाले सहायक शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ उन्ही के स्कूल में पढ़ने वाली पूर्व छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि जब वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी और उसकी उम्र 12 वर्ष की थी, तब शिक्षक महेन्द्र कुमार सोनी उसे अपनी बातों में फंसाकर अपने घर ले गया था और उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद शिक्षक उस छात्रा से आए दिन ऐसी हरकत करने लगा।

अब वह छात्रा 24 वर्ष की हो गई है और गर्भवती हो गई। उसके बाद भी वो उसका शोषण करता रहा। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो वो छात्रा के साथ गौरेला थाना पहुंचे और वहां पर पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान और साक्ष्य के आधार पर आरोपी शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ धारा 376, 376 (2)(ग), 376 (2)(एन), 294, 506बी, 342, 190 भारतीय दण्ड संहिता एवं 6 पास्को एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया था।

रेप के इस मामले में दोषी शिक्षक फरार चल रहा था। आज आरोपी कोर्ट पहुँचकर सरेंडर कर दिया जिसके बाद गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

रायपुर में 10 घंटे का रहेगा शटडाउन

CG NEWS : शिक्षक की हैवानियत : छात्रा से 12 साल तक करता रहा बलात्कार, फिर फरार हुआ टीचर

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP