
Gold-Silver Price Today 21 May 2024 : मध्य-पूर्व एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखा जा रहा है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए। शाम के कारोबार में एमसीएक्स पर सोना 74,394 रुपये पर बंद हुआ, जबकि चांदी 95,480 रुपये पर पहुंच गई। इससे पहले, 19 अप्रैल को सोना 73,596 रुपये पर था।
ALSO READ- Iran President Syed Ibrahim Raisi: ईरान के राष्ट्रपति का निधन… भारत में एक दिन के शोक की घोषणा
सोने की कीमतों में उछाल के कारण
राजनीतिक अनिश्चितता:
ईरान के राष्ट्रपति के निधन की खबर के बाद मध्य-पूर्व क्षेत्र में राजनीतिक अनिश्चितता की आशंका बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं, जिससे इसकी कीमतों में वृद्धि होती है।
Gold-Silver Price Today 21 May 2024
अमेरिका में मुद्रास्फीति में नरमी:
अमेरिका में मुद्रास्फीति में नरमी आने से उम्मीदें बढ़ गई हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। पिछले बुधवार को अमेरिका में महंगाई के आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे, जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड एक फीसदी बढ़कर 2,438.44 डॉलर प्रति औंस हो गया। कारोबारी सत्र की शुरुआत में यह 2,449.89 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.1 फीसदी बढ़कर 2,442.60 डॉलर पर पहुंच गया।
भारत में सोने और चांदी की कीमतें
राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 74,411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 93,215 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।

Gold-Silver Price Today 21 May 2024 : सोना-चांदी हुआ महंगा, जानिए 10 ग्राम सोने का रेट


















