छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG IAS-IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 4 जून के बाद दर्जन भर IAS, IPS के होंगे ट्रांसफर, IAS, IPS ट्रांसफर

CG IAS- IPS Transfer : रायपुर। 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 की काउंटिंग होने के बाद आदर्श आचार संहिता समाप्त हो जाएगा। इसके बाद करीब ढाई महीने से रुके सारे सरकारी कामकाज, घोषणाएं, लोकार्पण, शिलान्यास के साथ-साथ अधिकारियों, कर्मचारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग शुरू हो जाएंगी। इससे पहले 16 मार्च 2024 को चुनाव आयोग के चुनाव का ऐलान करने के आसपास छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में तबादले हुए थे।

ALSO READ- Shahrukh Khan की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती

आईपीएस के ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद 33 में से 25 पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर हुए थे। याने आठ बच गए थे। खबर है, 4 जून के बाद चार-पांच जिलों के एसपी बदले जाएंगे। कलेक्टरों की तरह एसपी के ट्रांसफर में दो-एक बड़े जिलों के एसपी के नंबर लग सकते हैं।

प्रशासनिक अफसर

आचार संहिता के बाद आधा दर्जन से अधिक कलेक्टरों के ट्रांसफर होने क चर्चा है तो वहीं जिला पंचायतों और नगर निगमों, बोर्डो, कारपोरेशनों में पोस्टेड कुछ आईएएस अफसर भी इधर-से-उधर किए जाएंगे। पता चला है, कलेक्टरों में कुछ बड़े जिले प्रभावित हो सकते हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद सरकार को काम करने का बहुत कम अवसर मिला है। सरकार के गठन में पूरा दिसंबर महीना निकल गया। उसके बाद जनवरी, फरवरी के बाद मार्च में लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया।

ALSO READ- Raipur student Rape: रायपुर में 10वीं की छात्रा का बलात्कार, बिहार से आकर युवक ने इस इलाके में लेजाकर लूटी इज्जत

शिकायती ट्रांसफर

लोकसभा चुनाव 2024 के आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद कुछ कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ शिकायतें रही हैं। आचार संहिता की वजह से तब सरकार के हाथ बंधे हुए थे। मगर अब चार जून के बाद उन्हें हटाया जाएगा।

CG IAS-IPS Transfer : छत्तीसगढ़ में 4 जून के बाद दर्जन भर IAS, IPS के होंगे ट्रांसफर, IAS, IPS ट्रांसफर

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles