LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Brijmohan Agrawal on resignation: बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, बोले- मंत्री पद पर अभी 6 महीने तक रह सकता हूं’

Brijmohan Agrawal on resignation रायपुर : राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मंत्री व सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे अभी 6 महीने तक मंत्री रह सकते हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जब कहेंगे तब मंत्री पद से इस्तीफा दूंगा।

ALSO  READ-  Fire In Kuwait: 41 की मौत…रसोई की आग बनी काल…PM मोदी के निर्देश पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत रवाना, 30 घायल

आपको बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल से मीडिया द्वारा यह पूछा गया था कि वे कौन से पद से इस्तीफा देंगे वाले हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मंत्री तो मैं 6 महीने तक रह सकता हूं। मुख्यमंत्री जब कहेंगे तब मंत्री पद से इस्तीफा दूंगा। इस्तीफा कौन से पद से देना है यह तो पार्टी निर्देश के बाद समझ आएगा।

गौरतलब है कि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर से सांसद बन चुके हैं। इसके पहले वे रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक थे और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार में मंत्री भी हैं। ऐसे में उनके चुनाव जीतने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे विधायक व मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

ALSO  READ- Employees Salary Increase: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, मिलेगा इतने महीने का एरियर

Brijmohan Agrawal on resignation : बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, बोले- मंत्री पद पर अभी 6 महीने तक रह सकता हूं’

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles