Aaj Ka Rashifal 24 October 2025 : आज का दिन भाग्य और सफलता से भरपूर रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मिथुन, सिंह और मकर राशि के जातकों पर भास्कर योग का विशेष प्रभाव रहेगा। चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और बुध के साथ युति से शुभ फल प्राप्त होंगे। जानिए आज का राशिफल, किस राशि को मिलेगी खुशियों की सौगात और कौन सावधान रहे।
ALSO READ- gold silver price list: सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जाने आगे कितनी गिरावट हो सकती है?
मेष राशि (Aries Today Horoscope 24 October 2025): मान-सम्मान और लाभ के योग
आज मेष राशि के जातकों को मंगल और सूर्य की युति का बड़ा लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों से आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को धन लाभ के संकेत हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव लाइफ में सुख और आनंद रहेगा। पिता और पैतृक पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
भाग्यफल: 85% अनुकूल
उपाय: तुलसी माता को दूध से अर्घ्य दें।
वृषभ राशि (Taurus Today Horoscope 24 October 2025): चतुर बुद्धि का लाभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। चंद्रमा का गोचर सप्तम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, पर आपकी बुद्धिमत्ता उन्हें परास्त कर देगी। पार्टनरशिप में व्यापार के लिए दिन अनुकूल है। संतान के विवाह से जुड़ी समस्या समाप्त होगी। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी।
भाग्यफल: 82% अनुकूल
उपाय: जरूरतमंदों की मदद करें।
मिथुन राशि (Gemini Today Horoscope 24 October 2025): फंसा हुआ धन मिलेगा
आज मिथुन राशि वालों को भास्कर योग का लाभ मिलेगा। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज का दिन आर्थिक रूप से स्थिर रहेगा, लेकिन खर्चे भी होंगे। खानपान और व्यवहार पर ध्यान दें।
भाग्यफल: 75% अनुकूल
उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
कर्क राशि (Cancer Today Horoscope 24 October 2025): परिश्रम से सफलता मिलेगी
चंद्रमा के नीच राशि में होने से आज संयम आवश्यक है। मेहनत से सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से तालमेल रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आध्यात्मिक लोगों से आज चर्चा लाभदायक रहेगी।
भाग्यफल:81% अनुकूल
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
सिंह राशि (Leo Today Horoscope 24 October 2025): पुराने कार्य होंगे पूरे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। पुराने लंबित कार्य पूरे होंगे। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत का योग है। शत्रु पराजित होंगे।
भाग्यफल: 88% अनुकूल
उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें।
कन्या राशि (Virgo Today Horoscope 24 October 2025): आर्थिक मामलों में उन्नति
आज का दिन लाभदायक रहेगा। धन वृद्धि होगी और स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संतान से सुख मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से महत्वपूर्ण सलाह प्राप्त होगी। सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
भाग्यफल: 71% अनुकूल
उपाय: भूखों को भोजन कराएं।
तुला राशि (Libra Today Horoscope 24 October 2025): कार्यक्षेत्र में चुनौती और सफलता
तुला राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। नौकरी में आरोप लग सकते हैं, परंतु आप सच साबित होंगे। व्यापार में नई रणनीति सफल होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
भाग्यफल: 82% अनुकूल
उपाय: श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Today Horoscope 24 October 2025): लाभ और खर्च साथ-साथ
चंद्रमा और बुध की युति से आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी रहेगा। संतान से खुशी मिलेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को सीनियर्स का मार्गदर्शन मिलेगा।
भाग्यफल: 84% अनुकूल
उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius Today Horoscope 24 October 2025): उधार से बचें, परिवार से सहयोग मिलेगा
आज परिवार से सहयोग मिलेगा लेकिन लोन लेने से बचें। राजनीतिक क्षेत्र में विस्तार संभव है। मामा के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। संयमित वाणी रखें।
भाग्यफल: 79% अनुकूल
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
मकर राशि (Capricorn Today Horoscope 24 October 2025): दोस्तों का सहयोग और नई रणनीतियां
आज पूर्वजों से लाभ की संभावना है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई रणनीतियां बनाएंगे जो भविष्य में लाभ देंगी। विवाह की बात बन सकती है।
भाग्यफल: 77% अनुकूल
उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि (Aquarius Today Horoscope 24 October 2025): रुका धन मिलेगा, सफलता के योग
आज आपको रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से लाभ संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई आ सकती है। जीवनसाथी की सलाह से व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
भाग्यफल: 68% अनुकूल
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
मीन राशि (Pisces Today Horoscope 24 October 2025): शत्रुओं से सावधान रहें
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यस्थल पर सतर्क रहें। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। विवादों से बचें।
भाग्यफल: 88% अनुकूल
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।
आज का शुभ योग (Bhaskar Yog Benefits Today):
भास्कर योग के प्रभाव से आज कई राशियों के लिए सफलता, धन प्राप्ति और सम्मान का दिन रहेगा। विशेष रूप से मिथुन, सिंह और मकर राशि के जातक आज भाग्यशाली रहेंगे।


