LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Aaj Ka Rashifal 3 October2023: वृषभ, कर्क समेत पांच राशियों को मंगलवार को लाभ, ये रहें संभलकर

आज का राशिफल 3 अक्टूबर 2023

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। बिना सोचे समझे किए गए निवेश से धनहानि संभव है। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है। व्यय वृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें।

वृषभ राशि

कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। बकाया वसूली होगी, रूके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि

समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अपनी बारी का इंतजार करें। सब्र का फल मीठा होता है। कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना लाभ देगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। अस्वस्थता रह सकती है। विवाद न करें।

कर्क राशि

आपकी उन्नति में शत्रु बाधा बनेंगे। तंत्र-मंत्र में रूचि बढ़ेगी। चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यों में गति आएगी। आर्थिक लाभ होगा।

सिंह राशि

पिता के व्यवहार से दुखी और नाराज रहेंगे। तनाव और पीड़ा संभव है। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।

कन्या राशि

पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार यात्रा लाभकारी रहेगी। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न लें।

तुला राशि

निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता और तनाव व्यथित करेंगे। कारोबार में लाभ होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे।

वृश्चिक राशि

बहनों से विवाद होगा, बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश आदि लाभ देंगे।

धनु राशि

आप के क्रोधी व्यवहार से विवाद होंगे और कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है, जोखिम-जमानत के कार्य टालें। हानि होगी।

मकर राशि

कार्य की पूर्णता उत्साह और प्रसन्नता की वृद्धि करेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

कुंभ राशि

संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। कार्य सिद्धि से आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यावसायिक शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें।

मीन राशि

अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। संतान के परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। रोजगार मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 3 October2023: वृषभ, कर्क समेत पांच राशियों को मंगलवार को लाभ, ये रहें संभलकर

Related Articles