LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Achanakmar Tiger Reserve: हथियार लेकर घुसे युवक, फायरिंग कर बनाया वीडियो, 3 गिरफ्तार, वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

Achanakmar Tiger Reserve

Achanakmar Tiger Reserve : लोरमी। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े टाइगर रिज़र्व अचानकमार टाइगर रिज़र्व (ATR) से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां निजी वाहन में सवार 4 हथियारबंद युवक न सिर्फ रिज़र्व के कोर एरिया में दाखिल हुए, बल्कि हथियारों से फायरिंग करते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। Achanakmar Tiger Reserve

ALSO READ- RAIPUR NEWS: रायपुर फार्म हाउस में छापा… 16 लोग गिरफ्तार, ड्रोन से हुई पुष्टि…

वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही वन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक जंगल के भीतर खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

ALSO READ- LPG Price Latest Update: गैस सिलेंडर के दामों में होगी कटौती? नए साल पर आम आदमी के लिए राहत भरी खबर, बैंकिंग से राशन तक बदलेंगे ये नियम

3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं—

  • अजीत दास
  • अनिकेत मौर्य
  • विक्रांत वैष्णव

आरोपियों के कब्जे से 2 एयर राइफल और घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी वाहन भी जब्त किया गया है।

वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश में वन विभाग की टीम दबिश दे रही है।

ALSO READ– Kalinga University: कलिंगा यूनिवर्सिटी के 3 विदेशी छात्र गिरफ्तार…गैर इरादतन हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई ..

बैरियर गार्ड हटाया गया, रेंजर को नोटिस

इस पूरे मामले में लापरवाही सामने आने के बाद एक बैरियर गार्ड को सेवा से हटा दिया गया है, जबकि एक रेंजर को केवल नोटिस देकर छोड़ दिया गया, जिससे कार्रवाई की गंभीरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ATR प्रशासन की भूमिका पर सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि—

  • हथियारबंद युवक कोर एरिया में कैसे दाखिल हुए?
  • प्रवेश के समय जांच क्यों नहीं की गई?
  • क्या टाइगर रिज़र्व की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है?

वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि अगर यही युवक किसी वन्यप्राणी का शिकार कर लेते या बड़ी घटना को अंजाम देते, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?

मीडिया से दूरी बना रहे अधिकारी

पूरे मामले में अचानकमार टाइगर रिज़र्व प्रशासन की भूमिका संदेह के घेरे में है। जिम्मेदार अधिकारी फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं, जिससे पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Achanakmar Tiger Reserve : हथियार लेकर घुसे युवक, फायरिंग कर बनाया वीडियो, 3 गिरफ्तार, वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *