LIVE UPDATE
अपराध

Acid Attack Case: पत्नी पर पहले फेंका तेजाब, फिर छत से दे दिया धक्‍का… 50% झुलसी महिला

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी (छोटी काशी) में एक और दिल दहला देने वाला तेजाब कांड सामने आया है। शनिवार देर शाम सैन मोहल्ला में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंककर उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। घटना के बाद आरोपी नंदलाल घर की ऊपरी मंजिल में छिप गया, लेकिन पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ- Bageshwar Baba Padyatra: दिल्ली से हरियाणा और अब वृंदावन तक… बागेश्वर धाम की 10 दिवसीय सनातन यात्रा का आखरी दिन आज, ये बड़ी हस्तियां हो सकती हैं शामिल…

50% तक झुलसी महिला, एम्स बिलासपुर रेफर

पीड़ित महिला 50% तक झुलस चुकी है। उसे जोनल अस्पताल मंडी से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। आरोपी और उसकी पत्नी मूलरूप से धर्मपुर के रहने वाले हैं और लंबे समय से मंडी में रह रहे थे। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामला अदालत में भी विचाराधीन है।

ALSO READ- Balaghat Murder Case: प्रेम-प्रसंग में पागल युवक ने बीच सड़क पर की गर्लफ्रेंड का काटा गला, देखती रह गई भीड़; घटना के वक्त Video बनाते रहे लोग..गांव में मचा हड़कंप

विवाद के बाद फेंका तेजाब, फिर दिया धक्का

शुक्रवार को भी दोनों के बीच झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था। शनिवार शाम फिर विवाद हुआ, जिसके दौरान नंदलाल ने घर में रखा तेजाब पत्नी पर फेंका और फिर उसे छत से धक्का दे दिया। आसपास के लोगों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया

सूचना मिलते ही ASP अभिमन्यु वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को घर का दरवाजा तोड़कर पकड़ा। नंदलाल का कहना है कि तेजाब घर में बर्तन साफ करने के लिए रखा था।

ALSO READ- Virendra Tomar Video viral: सूदखोर वीरेन्द्र तोमर का कोर्ट में वीडियो वायरल….. पेशी के दौरान हंगामा, बोलै की मैं – देखें वीडियो

मंडी जिले में पहले भी हो चुके हैं तेजाब हमले

मंडी में इससे पहले भी तेजाब हमले की घटनाएँ हुई हैं।

  • 2004: एक युवक ने दो लड़कियों पर तेजाब फेंका था।
  • 2006: अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन पर युवक ने तेजाब फेंका था।

Acid Attack Case: पत्नी पर पहले फेंका तेजाब, फिर छत से दे दिया धक्‍का… 50% झुलसी महिला

Related Articles