LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरकारी खबर

Air Show in Raipur: सूर्यकिरण टीम का रोमांचक Air Show — आसमान में छाया छत्तीसगढ़िया गर्व

Air Show in Raipur | रायपुर, 5 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का 25वां वर्ष इस बार कुछ खास रहा। नवा रायपुर के सेंध जलाशय के आसमान में भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने ऐसा रोमांचक एयर शो प्रस्तुत किया कि हज़ारों लोग लगभग एक घंटे तक मंत्रमुग्ध होकर देखते रह गए।
जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की गूंज के साथ जब जेट विमानों ने आकाश में तिरंगे की धारा छोड़ी, तो पूरा माहौल देशभक्ति से भर उठा।

इस अद्भुत नज़ारे को देखने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित हज़ारों नागरिक, युवा और बच्चे मौजूद थे।

ALSO READ- Bilaspur Train Accident Update: मौत का आंकड़ा बढ़कर 11 पहुंचा, लोको पायलट समेत लापता प्रिया चंद्रा और कई यात्रियों की पहचान हुई, कई की हालत नाजुक

जब आकाश बोला – ‘जय जोहार’

एयर शो के दौरान छत्तीसगढ़ के स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल ने अपने कॉकपिट से सभी को संबोधित करते हुए कहा—
“जय जोहार… छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया!”
ये क्षण दर्शकों के लिए गर्व से भरा और भावुक कर देने वाला रहा।

सूर्यकिरण टीम के लीडर ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने भी आसमान से ही राज्यवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएँ दीं।

ALSO READ- PM Modi in CG Rajyotsava: छत्तीसगढ़ विकास यात्रा पर PM Modi का बड़ा कदम, ‘कॉफी टेबल बुक’ लॉन्च, शामिल है मोदी की गारंटी का दस्तावेज़

तिरंगा, दिल और DNA आकृति ने जीता दिल

सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक Mk-132 विमानों ने—

  • दिल (Heart)
  • डायमंड और Y फॉर्मेशन
  • तिरंगा ट्रेल
  • DNA स्ट्रक्चर,
  • 360° उल्टा जेट फ्लाइंग
    जैसे जटिल और रोमांचकारी करतब प्रस्तुत किए।

ALSO READ- PM Narendra Modi in Raipur: भावुक हुए प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में बोले – “अब बस्तर में डर नहीं, विकास का उजाला है”, देशवासियों को दिया ये भरोसा…

हेलीकॉप्टर ‘आदिदेव’ की धांसू एंट्री

विंग कमांडर ए.व्ही. सिंह के नेतृत्व में Mi-17 और ALH हेलीकॉप्टरों से 14 गरुड़ कमांडोज़ ने सिर्फ 15 मीटर की ऊंचाई से रस्सी द्वारा लैंडिंग की।
वहीं ‘स्काई-ऑपरेशन’ में कमांडोज़ हवा में लटकते हुए दर्शकों के सामने से गुजरे। यह प्रदर्शन लड़ाई और आपदा राहत तकनीक को दर्शाता था।

सूर्यकिरण टीम क्यों है खास?

विशेषताजानकारी
स्थापना वर्ष1996
विमानHAL Hawk Mk-132
खासियतएशिया की एकमात्र 9 फाइटर जेट वाली एरोबैटिक टीम
प्रदर्शन700+ शो भारत और विदेश में
मिशनयुवाओं को वायुसेना व सशस्त्र बलों के प्रति प्रेरित करना

Air Show in Raipur: सूर्यकिरण टीम का रोमांचक Air Show — आसमान में छाया छत्तीसगढ़िया गर्व

Related Articles