Ambikapur News: 11 शिक्षक निलंबित — शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
11 शिक्षक सस्पेंड! युक्तियुक्तकरण नहीं माना तो शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन | Ambikapur News

Ambikapur News अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 11 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। ये सभी शिक्षक युक्तियुक्तकरण (Rationalization) के तहत नई पदस्थापना मिलने के बावजूद वहां पदभार ग्रहण नहीं कर रहे थे। Ambikapur News
ALSO READ– CG NEWS: डेंटल कॉलेज मेस में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, फूड सेफ्टी जांच में खुली बड़ी लापरवाही
जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष सरगुजा जिले में लगभग 600 शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण के तहत स्थानांतरण किया गया था। इनमें से करीब 585 शिक्षकों ने अपनी नई पदस्थापना पर ज्वाइन कर लिया, लेकिन लगभग 15 शिक्षक कई बार नोटिस और समझाइश के बावजूद अपने नए स्कूलों में उपस्थित नहीं हुए।
ALSO READ- CG BJP LIST 2026: CG जिला अध्यक्ष की घोषणा, देखे किस जिले से किस का नाम , देखें आदेश
इसे आदेश की अवहेलना मानते हुए जिला शिक्षा विभाग ने 11 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि अभी भी 5 शिक्षक उनके रडार पर हैं, जिनके खिलाफ आगे कार्रवाई की जा सकती है।
शेष शिक्षकों के मामलों को लेकर बताया गया है कि वे वर्तमान में न्यायालय और उच्च कार्यालयों में लंबित हैं, जिन पर विधिवत प्रक्रिया के तहत निर्णय लिया जाएगा।
ALSO READ – Brijmohan Agrawal का बयान
इस एक साथ हुई बड़ी कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और यह साफ संदेश दिया गया है कि सरकारी आदेशों की अवहेलना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ALSO READ- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, 42 लाख की धोखाधड़ी में भेजे गए जेल

Ambikapur News : 11 शिक्षक निलंबित — शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई



















