LIVE UPDATE
देशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Amitabh Bachchan Ayodhya Plot: महानायक अमिताभ बच्चन अयोध्या में बनाएंगे आलीशान घर, खरीदा ₹14.5 करोड़ का प्लॉट, 10 हजार वर्ग फुट का प्लॉट

Amitabh Bachchan Ayodhya Plot: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर उद्घाटन से पहले अयोध्या में घर बनवाने के लिए प्लॉट खरीदा है। प्लॉट की कीमत 14.5 करोड़ रुपए है। जबकि इसका दायरा 10 हजार वर्ग फुट है। अमिताभ बच्चन ने इसे मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) से 7-स्टार वाले एन्क्लेव, द सरयू में खरीदा है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के अध्यक्ष ने इसे मील का पत्थर करार दिया है। हालांकि उन्होंने जमीन का सौदा कितने में हुआ है, इस पर कोई बात नहीं है। HT ने मूल्य रिएल एस्टेट से जुड़े एक सूत्र के हवाले से दी है। अमिताभ द सरयू एन्क्लेव में प्लॉट खरीदने वाले पहले शख्स हैं।

अमिताभ बोले- आध्यात्मिक नगरी में घर बनाने के लिए उत्सुक

अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘मैं अयोध्या में द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ आध्यात्मिक नगरी अयोध्या में घर बनाने के लिए उत्सुक हूं। अयोध्या एक ऐसा ऐसा शहर है, जो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है। अयोध्या की शाश्वत आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि ने भौगोलिक सीमाओं से परे एक भावनात्मक संबंध बनाया है। यह अयोध्या की आत्मा में एक हार्दिक यात्रा की शुरुआत है, जहां परंपरा और आधुनिकता मूल रूप से सह-अस्तित्व में हैं।

अमिताभ बच्चन का जन्म प्रयागराज में हुआ था। राष्ट्रीय राजमार्ग 330 के जरिए प्रयागराज और अयोध्या की दूरी महज चार घंटे की ड्राइव पर है।

राम मंदिर से 15 मिनट की दूरी पर प्लॉट

एचओएबीएल के अध्यक्ष अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि वे सरयू के प्रथम नागरिक के रूप में बच्चन का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। सरयू एन्क्लेव राम मंदिर से लगभग 15 मिनट की दूरी पर और अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 मिनट की दूरी पर स्थित है।

2019 के बाद से आसमान छू रहे जमीन के दाम

2019 में सुप्रीम कोर्ट से बाबरी मस्जिद-श्रीराम जन्मभूमि विवाद सुलझने के बाद अयोध्या में जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं। अक्टूबर 2023 में एक आकलन में एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि फैसले के तुरंत बाद शहर में संपत्ति की कीमतें लगभग 25-30% बढ़ गईं। अयोध्या के बाहरी इलाके में जमीन की औसत कीमतें 1,500 रुपए प्रति वर्गफुट से 3,000 रुपए प्रति वर्गफुट तक बढ़ गई हैं। जबकि शहर में कीमतें 4,000 रुपए प्रति वर्गफुट से 6,000 रुपए प्रति वर्गफुट तक बढ़ गई।

Amitabh Bachchan Ayodhya Plot: महानायक अमिताभ बच्चन अयोध्या में बनाएंगे आलीशान घर, खरीदा ₹14.5 करोड़ का प्लॉट, 10 हजार वर्ग फुट का प्लॉट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles