अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Ashoka Briyani Band: अशोका बिरयानी सील… 2 कर्मचारियों की मौत मामले में राजधानी की सभी अशोका बिरयानी हुई सील…3 महिला समेत 6 कर्मचारी गिरफ्तार…देखे भारत एक्सप्रेस की रिपोर्ट

Ashoka Briyani Band : रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके के अशोका बिरयानी सेंटर में हुए दो कर्मचारियों की संदिग्ध मौत के बाद और मीडियाकर्मियों से मारपीट और पुलिस की एक तरफ़ा कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने अपने तरफ से एक्शन लिया है और देर शाम अशोका बिरयानी सेंटर के कोटा ब्रांच, पचपेड़ी नाका ब्रांच और रायपुरा ब्रांच को स्वयं जाकर ताला लगाया है। इस मामलें में पुलिस को जांच करना चाहिए कि दोनों मृतकों की मौत जिस गटर में घुसने से हुई है उस गटर में ये दोनों को उसी दिन क्यों भेजा गया। सूत्रों से जानकारी आ रही है कि अशोका बिरयानी सेंटर के मजदूरों से बंधवा मजदूरी भी करवाई जाती है। जिसके चलते ये दोनों मृतक अशोका बिरयानी के काम को छोड़कर उस संस्था से अलग होने का फैसला ले रहे थे।

जब मृतकों में कोई भी स्वीपर का काम नहीं करता तो मृतकों को ही क्यों उस गटर की सफाई के लिए भेजा गया। पुलिस को इस मामलें में हत्या का एंगल जोड़कर कार्रवाई करनी चाहिए। Ashoka Briyani Band जबकि पुलिस को अशोका बिरयानी सेंटर के सभी स्टाफ और मृतकों के परिजनों से अलग-अलग पूछताछ करनी चाहिए ताकि मामलें में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। अशोका बिरयानी सेंटर के बाहर रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोतीलाल साहू भी धरना देने पहुंचे है जिन्होंने अशोका बिरयानी सेंटर के सभी ब्रांच पर तत्काल ताला लगाने के आदेश दिए जिसके बाद तहसीलदारों की टीमों ने सभी ब्रांचों में जाकर अशोका बिरयानी में ताला लगाया है। मृतकों के परिजनों को अशोका बिरयानी के संचालक से एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है।

पुलिस को इस एंगल से करनी चाहिए जांच

Ashoka Briyani Band मृतकों ने गटर में घुसने से पहले अपने परिजनों में से किससे आखिरी कॉल बात किया था ? और उससे क्या बातचीत हुई ? हादसे से पहले मृतकों को किसके साथ देखा गया था कौन मृतकों के सबसे करीब था ? किसके साथ दोनों मृतक ज्यादा देर तक बातें करते थे और बिरयानी सेंटर में मृतकों का सबसे अच्छा दोस्त कौन था इसकी भी जांच पुलिस दोनों मृतकों के कॉल डिटेल निकालकर करें। पुलिस को चाहिए कि मृतकों के एक हफ्ते का पुराना कॉल डिटेल सर्च करना चाहिए और मृतकों के परिजनों का बयान दर्ज कर मामलें में कार्रवाई आगे बढ़ानी चाहिए तब जांच सही दिशा में जाएगी।

अशोका बिरयानी में 2 कर्मचारियों की मौत के बाद लगातार प्रदर्शन का दौर जारी है। घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को भी जमकर प्रदर्शन हुआ। इस बीच देर शाम परिजनों ने दोनों लाश को होटल के दरवाजे पर रखकर नारेबाजी की। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के जीई रोड स्थित बिरयानी में गटर साफ करने के दौरान दोनों की मौत हुई थी। इस मामले में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये मौत घटना नहीं है, बल्कि प्रबंधन ने हत्या की है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है, लेकिन वहां मौजूद लोग आक्रोशित हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहना है कि पुलिस एक हाफ बिरयानी में बिक गई है और होटल के मैनेजमेंट के लोग जो बयान दे रहे है उसी को आधार मानकर एक तरफा कार्रवाई की गई है। वही होटल के मैनेजरों द्वारा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट बदलने की भी बातें सामने आ रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि कोई न कोई छुटभैया कांग्रेसी नेता होटल स्टाफ और मैनेजमेंट को बचाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहा है।

कर्मचारियों के मौत के मामलें केस दर्ज नहीं, मारपीट के आरोपियों को बचा रही पुलिस Ashoka Briyani Band

तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित बिरियानी सेंटर में दो कर्मचारियों की गटर में संदिग्ध मौत के मामलें में पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। जबकि पत्रकारों से मारपीट मामलें में 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। मगर पुलिस का एक नया कारनामा देखने को मिला है कि पुलिस ने मामलें में आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427, 34 के तहत अपराध तो दर्ज कर लिया मगर SDM कोर्ट में आरोपियों को आईपीसी की धारा 151 के तहत पेश किया और न्यायालय के मजिस्ट्रेट को बिरयानी सेंटर में हुए संदिग्ध मौत के मामलें को संज्ञान में नहीं लाया गया जिसकी वजह से मजिस्ट्रेट ने मारपीट के मामलें में पेश हुए 6 आरोपियों को 26 अप्रैल तक जेल भेजा है। पुलिस की इस एकतरफा कार्रवाई के चलते दो युवकों के संदिग्ध मौत मामलें में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दोनों मृतकों के परिजनों ने कहा कि घटना को 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। अभी तक एक भी होटल मैनेजमेंट का व्यक्ति बातचीत करने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जब तक मैनेजमेंट का कोई जिम्मेदार व्यक्ति हमसे बातचीत करने नहीं आएगा। तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस मामले में साहू संघ शहर जिला प्रकोष्ठ और छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना लगातार बिरयानी के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवदत्त साहू ने कहा कि दोनों की मौत से समाज में बहुत आक्रोश है। ये गटर सफाई करने वाले नही थे। उनके शरीर में चोट के निशान भी थे। दोनों परिवारों को प्रबंधन की ओर से 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही इस मामलें में FIR भी होना चाहिए।

18 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि बिरयानी के तेलीबांधा स्थित ब्रांच में दो लोगों की मौत हो गई है। बताया गया कि गटर की सफाई के दौरान कर्मचारी बेहोश हो गए। जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो होटल में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी गटर के पास गए। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद कुछ कर्मचारियों ने गटर में उतरकर दोनों को बाहर निकाला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों सफाई कर्मचारियों को तेलीबांधा के निजी हॉस्पिटल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में एक 30 साल का नीलकुमार पटेल जांजगीर-चांपा जिले के खूंटादहरा का रहने वाला था। वहीं दूसरा 19 साल का डेविड साहू धमतरी के खम्हरिया का रहने वाला था। रायपुर के बिरयानी में गुरुवार को हुई 2 मौत को कवर करने गए पत्रकारों के साथ मारपीट भी हुई थी। होटल स्टॉफ इस घटना को कवर करने से रोक रहा था। इस मामले में एक पत्रकार के गर्दन के पास चोट आई। साथ ही न्यूज चैनल का कैमरा भी तोड़ दिया गया। पुलिस ने बिरयानी की 3 महिला स्टाफ समेत 6 आरोपियों के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। गिरफ्तार कर आरोपियों को SDM कोर्ट में पेश किया गया। पत्रकारों की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता विवेक तनवानी ने सभी 6 आरोपियों की जमानत का विरोध किया। इसे स्वीकार कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Ashoka Briyani Band: अशोक ब्रियनी सील… 2 कर्मचारियों की मौत मामले में राजधानी की सभी अशोक ब्रियनी हुई सील…3 महिला समेत 6 कर्मचारी गिरफ्तार…देखे भारत एक्सप्रेस की रिपोर्ट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles