ब्रेकिंग न्यूज़देशराज्य

Bank Holidays October 2023: 16 दिन बैंक बंद…. बैंक से जुड़े काम जल्दी निपटा लें, अक्टूबर महीने में 16 दिन बैंक बंद, यहां देखें छुट्टियों की सूची

Bank Holidays October 2023 : नई दिल्ली । आज से अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। अक्टूबर महीने के 31 दिनों में 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन 16 दिनों में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावे अलग-अलग पर्व त्योहारों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। आइए जान लेते हैं आपके शहर में अक्तूबर महीने में किस-किस दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

ALSO READ – LPG Cylinder Price: 200 रुपये महँगा हुआ LPG सिलेंडर.. देखें हर जिले का रेट…. 

Bank Holidays October 2023 : छुट्टियों की जो लिस्‍ट आरबीआई ने जारी की है, इसमें से कई अवकाश राष्‍ट्रीय हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, कुछ अवकाश स्‍थानीय या क्षेत्रीय स्‍तर के हैं। उन दिनों को केवल उससे जुड़े राज्‍यों में ही बैंक शाखाएं बंद होंगी। इसलिए जरूरी नहीं है कि अगर किसी दिन पंजाब में बैंकों को छुट्टी हो तो उस दिन महाराष्‍ट्र में भी बैंक बंद रहें।

ALSO READ- BJP Candidate list: बीजेपी ने एक और टिकट का किया ऐलान, भाजपा में शामिल हुई कद्दावर नेत्री को मिली टिकट… 

Bank Holidays October 2023 : अक्तूबर महीने की बैंक छुट्टियों की सूची

  • 1 अक्टूबर 2023 रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अक्टूबर, 2023 गांधी जयंती के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 8 अक्टूबर, 2023 रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 14 अक्टूबर, 2023 महालया के कारण कोलकाता और दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 अक्टूबर, 2023 रविवार के कारण पूरे देश में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 18 अक्टूबर 2023 कटि बिहु के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा/महा सप्तमी के कारण अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 22 अक्टूबर 2023 रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 24 अक्टूबर, 2023 दशहरा के कारण हैदराबाद, इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा (दसई) के कारण गंगटोक, में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा (दसई)/परिग्रहण दिवस गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा (दसई) गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर, 2023 लक्ष्मी पूजा और चौथे शनिवार के कारण कोलकाता समेत पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 अक्टूबर, 2023 पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर, 2023 सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अहमदाबाद में बैंकों में अवकाश रहेगा।

Bank Holidays October 2023: 16 दिन बैंक बंद…. बैंक से जुड़े काम जल्दी निपटा लें, अक्टूबर महीने में 16 दिन बैंक बंद, यहां देखें छुट्टियों की सूची

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles