अपराधछत्तीसगढ

Bastar News: शिक्षक सस्पेंड – छात्रों को दिखाता था अश्लील वीडियो, कलेक्टर की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, छात्रों की गंभीर शिकायत, मारपीट, गाली गलौज का भी आरोप..

Bastar News : जगदलपुर, 19 सितंबर 2025। बस्तर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गोंदियापाल स्थित बालक आश्रम के प्रभारी अधीक्षक सुकरू राम बघेल (सहायक शिक्षक) को छात्रों से मारपीट, गाली-गलौज और अश्लील वीडियो दिखाने जैसे गंभीर आरोपों के चलते कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ALSO READ- iPhone 17 India Sale Today: भारत में शुरू हुई iPhone 17 की बिक्री, जानिए कीमत, फीचर्स और लोगों का क्रेज

छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत

कलेक्टर बस्तर ने 18 सितंबर को बालक आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान आश्रम में निवासरत छात्रों ने सीधे कलेक्टर से शिकायत की कि अधीक्षक बघेल उनके साथ मारपीट करते हैं, गंदी भाषा का उपयोग करते हैं और यहां तक कि उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर अनुकरण करने के लिए प्रेरित करते हैं।

यह गंभीर शिकायत सुनकर कलेक्टर ने तुरंत ही इस मामले को संज्ञान में लिया और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय को रिपोर्ट सौंप दी।

आदेश में क्या कहा गया?

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से जारी आदेश (क्रमांक/आ.वि/शिक्षा-2/4249, दिनांक 18.09.2025) में स्पष्ट कहा गया है कि सुकरू राम बघेल का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है और यह कदाचार की श्रेणी में आता है।

ऐसी गतिविधियाँ किसी भी शासकीय कर्मचारी से अपेक्षित आचरण के विपरीत हैं और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

निलंबन और आगे की कार्रवाई

कलेक्टर बस्तर ने तत्काल प्रभाव से बघेल को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, जिला बस्तर रहेगा। इस अवधि में उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

जिला प्रशासन ने कहा है कि इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का सख्त संदेश

इस घटना ने जिला प्रशासन को भी हिला दिया है। कलेक्टर ने साफ कर दिया कि बच्चों की सुरक्षा और आश्रमों का अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार का दुराचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Bastar News
Bastar News

Bastar News : शिक्षक सस्पेंड – छात्रों को दिखाता था अश्लील वीडियो, कलेक्टर की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, छात्रों की गंभीर शिकायत, मारपीट, गाली गलौज का भी आरोप..

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles