आज का राशिफलब्रेकिंग न्यूज़

Bhai Dooj Shubh Muhurt time 2023: भाई दूज पर तिलक के लिए बस इतना समय, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

इस साल भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर को मनाया जाएगा।

Bhai Dooj Shubh Muhurt time 2023: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस साल भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस बार भाई दूज पर भाई के माथे पर तिलक करने के दो शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है।

दिवाली का पंचदिवसीय पर्व धनतेरस से प्रारंभ होकर भाईदूज के दिन समाप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि जो भाई इस दिन बहन से तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है।
भाई दूज का शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj Shubh Muhurt time 2023: पहला शुभ मुहूर्त 15 नवंबर को सुबह को सुबह 6 बजकर 44 मिनट से सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक है, जबकि दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 40 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे तक है।

भाई दूज का इतिहास

Bhai Dooj Shubh Muhurt time 2023: हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण नरकासुर को हराने के बाद अपनी बहन सुभद्रा से मिलने गए थे। सुभद्रा ने मिठाइयों और फूलों से उनका स्वागत किया और उनके माथे पर तिलक लगाया। तभी से इस दिन भाई दूज मनाया जाने लगा। कहानी के अनुसार, मृत्यु के देवता यम अपनी बहन यमुना से मिलने गए, जिन्होंने तिलक समारोह के साथ उनका स्वागत किया। तब यम ने निर्णय लिया कि इस दिन जो कोई भी अपनी बहन से तिलक और मिठाई ग्रहण करेगा उसे दीर्घायु का आशीर्वाद दिया जाएगा।

Bhai Dooj Shubh Muhurt time 2023: भाई दूज पर तिलक के लिए बस इतना समय, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles