LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhilai News : किसान, जवान और संविधान जनसभा की तैयारी जोरों पर…. 7 जुलाई को रायपुर में मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे संबोधन

Bhilai News : भिलाई, 2 जुलाई 2025 — आगामी 7 जुलाई को रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली “किसान, जवान और संविधान जनसभा” की तैयारियां जोरों पर हैं। इस महत्वपूर्ण जनसभा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित करेंगे। Bhilai News

इस जनसभा को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विधानसभा स्तर पर बैठकें हो रही हैं। इसी कड़ी में भिलाई नगर विधानसभा के प्रभारी महेन्द्र गंगोत्री ने मंगलवार को सेक्टर-5 कार्यालय, भिलाई में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

बैठक में गंगोत्री ने जनसभा की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि सभा सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। साइंस कॉलेज मैदान को ही सभा स्थल के रूप में तय किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जनता को सभा स्थल तक पहुंचाने की अपील की।

व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

बैठक में वाहनों की व्यवस्था, पार्किंग, भोजन और जनसभा में शामिल होने वालों की सुविधा पर विशेष चर्चा की गई। गंगोत्री ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, पार्षदों और वार्ड प्रभारियों को इन जिम्मेदारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

वरिष्ठ नेताओं ने दी रणनीति

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री धर्मेन्द्र यादव, भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी पटेल, दानेश्वरी साहू, प्रमोद प्रभाकर, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र परगनिहा, राकेश श्रीवास्तव, एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, साकेत चंद्राकर, आदित्य सिंह, पार्षद शुभम झा, उमेश साहू, सेवन ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुड्डू खान और राकेश ठाकुर समेत कई नेताओं ने भाग लिया।

सभी नेताओं ने जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर लोगों को आमंत्रित करने की अपील की।

इस बैठक में पूर्व पार्षद, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Bhilai News : किसान, जवान और संविधान जनसभा की तैयारी जोरों पर…. 7 जुलाई को रायपुर में मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे संबोधन

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles