LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG कांग्रेस को बड़ा झटका, नगरीय निकाय अध्यक्ष को गंवानी पड़ी कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव में हारे

रायपुर : विधानसभा चुनाव के मिली हार के बाद कांग्रेस को लगातार झटका का सामना करना पड़ रहा है। एक के बाद एक कई नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। वहीं दूसरी ओर आज अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग किया गया। जिसमें आरंग जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन को अपनी कुर्सी गवानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार आज अविश्वास प्रस्ताव का मत हुआ। जिसमें खिलेश देवांगन को 25 में सिर्फ 1 मत मिला। 25 में से 23 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े। खिलेश देवांगन को कांग्रेसी जनपद सदस्यों का भी वोट नहीं मिला। जिसके बाद उन्हें अपनी कुर्सी गवानी पड़ी।

आपको बता दें कि रायपुर कलेक्टर ने 17 जनवरी की तारीख अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तय की थी। ​​​​​जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष खिलेश देवांगन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आवेदन दिया था। जिसके बाद आज मत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के कारण आरंग जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। अपने बेबाक बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जनपद अध्यक्ष के कार्यों और जनपद सदस्यों की उपेक्षा से उनके ही पार्टी के जनपद सदस्य नाराज चल रहे हैं. इससे पहले भी अध्यक्ष के खिलाफ जनपद सदस्य लामबंद हो गए थे।

CG कांग्रेस को बड़ा झटका, नगरीय निकाय अध्यक्ष को गंवानी पड़ी कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव में हारे

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles