नौकरी और कर्मचारी

CG मजदूरों को सरकार ने दी बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ के लाखों मजदूरों को निःशुल्क मिलेगी ये सुविधा

CG मजदूरों को सरकार ने दी बड़ी सौगात : रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों मजदूरों के लिए सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार अब सभी दाल भात केंद्रों को दोबारा शुरू करेगी। इसके मुताबिक, अब मजदूरों को निशुल्क भरपेट खाना मिलेगा। बता दें कि पहले मजदूरों को 5 रुपए का भुगतान करना होता था। लेकिन, अब इन्हे निशुल्क भरपेट खाना मिलेगा।

उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया, कि सरकार प्रति प्लेट 52 रुपए का भुगतान कर रही है। अब मजदूरों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। मंत्री लखन लाल देवांगन कहा, कि कांग्रेस सरकार में योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

रमन सरकार के समय प्रति मजदुर ₹15 भुगतान होता था, जिसे भूपेश सरकार ने बढ़ाकर 52 रुपए किया, फिर भी अधिकांश केंद्रो में मजदूरों को खाना नहीं मिला। इस वजह से अब ये निर्णय लिया गया है। अब जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

CG मजदूरों को सरकार ने दी बड़ी सौगात : छत्तीसगढ़ के लाखों मजदूरों को निःशुल्क मिलेगी ये सुविधा

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP