नौकरी और कर्मचारी

Teacher Vacancy 2026: प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया

स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक (विशेष शिक्षा) नियोजन 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों को 18 जुलाई से प्रोफाइल पंजीयन, दस्तावेज अपलोड और जिला विकल्प चयन करना होगा।

Teacher Vacancy 2026: मध्यप्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक (विशेष शिक्षा) नियोजन 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा आयोजित चयन परीक्षा 2025 के परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रोफाइल पंजीयन, दस्तावेज अपलोड और सत्यापन का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

18 जुलाई से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन, आवश्यक दस्तावेज अपलोड तथा जिला विकल्प का चयन करना होगा।

19 से 21 जुलाई तक होगा दस्तावेज सत्यापन

विभाग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार 19 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक जिला स्तर पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज अपलोड करने के अगले दिन अभ्यर्थियों को स्वयं सत्यापन केंद्र पर उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

सभी जिलों का विकल्प भरना होगा अनिवार्य

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को पोर्टल पर प्रदर्शित सभी जिलों को प्राथमिकता क्रम में भरना अनिवार्य होगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करता है, तो उसका आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

भर्ती प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल

  • प्रोफाइल पंजीयन: 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026
  • दस्तावेज अपलोड: 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026
  • जिला विकल्प चयन: 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026
  • दस्तावेज सत्यापन: 19 जुलाई से 21 जुलाई 2026

समय सीमा चूके तो चयन प्रक्रिया से होंगे बाहर

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रोफाइल पंजीयन, दस्तावेज अपलोड, जिला विकल्प चयन और पोर्टल शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसे चयन प्रक्रिया से बाहर माना जाएगा। ऐसी स्थिति में उसकी नियुक्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर मिलेगी पूरी जानकारी

लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल (trc.mponline.gov.in) पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP