नौकरी और कर्मचारीछत्तीसगढ

CG Rojgar Mela 2026: 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास के लिए नौकरी का मौका, जानें पूरी डिटेल

जांजगीर-चांपा में 17 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास अभ्यर्थियों को निजी कंपनियों में नौकरी का अवसर।

CG Rojgar Mela 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में कुल 820 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

कब और कहां लगेगा रोजगार मेला?

  • तारीख: 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
  • समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
  • स्थान: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कुलीपोटा, जांजगीर

इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी

रोजगार मेले में निम्न निजी कंपनियां शामिल होंगी:

  • परिश्रम रिसोर्सेज प्रा. लि., गुरुग्राम
  • चौतन्य इंडिया फाइनेंस प्रा. लि., रायगढ़
  • एस.आई.एस. सिक्योरिटी सर्विस, जशपुर

किस पद पर कितनी भर्ती?

पद का नामरिक्त पद
मीटर इंस्टॉलेशन200
पिकर एवं पैकर500
फील्ड ऑफिसर20
सिक्योरिटी गार्ड100
कुल पद820

शैक्षणिक योग्यता

  • 10वीं पास
  • 12वीं पास
  • आईटीआई उत्तीर्ण

मीटर इंस्टॉलेशन पद के लिए 10वीं/12वीं के साथ आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।

सैलरी और आयु सीमा

  • वेतन: ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह
  • आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष
  • कार्य क्षेत्र: जांजगीर-चांपा सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले

साथ लेकर जाएं ये जरूरी दस्तावेज

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे:

  • शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति
  • रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP