LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़देशराज्य

Bihar Assembly Election 2025: नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री! NDA 200 पार, रिकॉर्ड बनाएंगे नीतीश कुमार…रिकॉर्ड जीत तय

पटना: Bihar Assembly Election 2025 की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। एनडीए 200 सीटों के पार जाती दिख रही है और पूर्ण बहुमत से भी अधिक सीटों के साथ सत्ता में लौटने को तैयार है। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश कुमार की हो रही है, जो एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की कगार पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव अभियान के दौरान नीतीश कुमार को NDA का चेहरा बनाकर जनता के सामने रखा था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार की अगुआई ने महागठबंधन के MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

अगर एनडीए जीत के बाद नीतीश कुमार को फिर से सीएम बनाया जाता है, तो वह भारत के इतिहास में पहली बार 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे। यह उपलब्धि अब तक किसी भी नेता के नाम नहीं रही है।

ALSO READ- ED Action Raipur: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ा झटका! चैतन्य बघेल की 364 संपत्तियां जब्त, कीमत सुनकर लोगो में मचा हड़कंप

NDA 200+ सीटों के पार, BJP–JDU को भारी लाभ

मौजूदा रुझानों और नतीजों में NDA को रिकॉर्ड जीत मिलती दिख रही है।

  • BJP: 91 सीटें
  • JDU: 78 सीटें

दोनों दलों की संयुक्त ताकत ने बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव दर्ज किया है। बीजेपी की मजबूत जीत से उसके राजनीतिक प्रभाव में और बढ़ोतरी होगी, जबकि नीतीश कुमार फिर से राज्य की सत्ता संभालने को तैयार हैं।

ALSO READCG News-बड़ी खबर: किसान परिवार को बंधक बनाकर डकैती — नकाबपोश हथियारबंदों ने ₹1.80 लाख नकद व लाखों के जेवरात लूटे

नीतीश कुमार कब-कब बने बिहार के मुख्यमंत्री? | 9 बार की पूरी सूची

नीतीश कुमार बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा नाम हैं। वह अब तक 9 बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं:

  1. 2000 – पहली बार, मात्र 7 दिनों के लिए
  2. 2005 (नवंबर) – दूसरी बार
  3. 2010 – तीसरी बार
  4. 2015 – चौथी बार
  5. 2015 (महागठबंधन) – पांचवीं बार
  6. 2017 – इस्तीफे के बाद, BJP समर्थन से छठवीं बार
  7. 2020 – सातवीं बार
  8. 2022 – आरजेडी के साथ फिर सीएम, आठवीं बार
  9. 2024 – इस्तीफे के बाद BJP समर्थन से नौवीं बार

अब 10वीं बार मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।

Bihar Assembly Election 2025,Nitish Kumar 10th Time CM
Bihar Assembly Election 2025,Nitish Kumar 10th Time CM

Related Articles