LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

RAIPUR BREAKING : हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर ने किया सरेंडर

रायपुर ब्रेकिंग न्यूज़ - हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर से पुरानी बस्ती थाने में पूछताछ, खुद पहुंचा थाने

RAIPUR BREAKING रायपुर। हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात सूदखोर रोहित सिंह तोमर से पुरानी बस्ती थाने में पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक, रोहित सिंह तोमर आज खुद थाने पहुंचा, क्योंकि उसकी गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा रखी है। RAIPUR BREAKING

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रोहित सिंह तोमर के खिलाफ तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, कोतवाली, राजेंद्र नगर और गुढ़ियारी सहित विभिन्न थानों में 9 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पर सूदखोरी, धमकी, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप हैं।

ALSO READ- बसंत अग्रवाल कौन – भू-माफिया या समाज सेवक ? गिरौद के किसानों ने लगाया जमीन हड़पने का लगाए आरोप…

बताया जा रहा है कि रोहित के बड़े भाई वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ मिलकर दोनों भाइयों पर 6 से ज्यादा केस दर्ज हैं। रोहित सिंह तोमर को इलाके में “गोल्डन मैन” के नाम से जाना जाता है और वह निगरानी बदमाश (हिस्ट्रीशीटर) है। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TBE NEWS (@thebharatexpress)

खौफ में पीड़ित

तोमर भाइयों और उनके गुर्गों का खौफ इतना था कि कई पीड़ित शहर में रहते हुए भी शिकायत दर्ज कराने थाने नहीं पहुंच पा रहे थे। रसूख बनाए रखने के लिए आरोपी अपने गिरोह के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से नजर आता था

रायपुर ब्रेकिंग न्यूज़ – हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर से पुरानी बस्ती थाने में पूछताछ, खुद पहुंचा थाने

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *