अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा नेता को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप

गुना। लगातार सामने आ रहे अपराधों में इजाफा होता ही चला जा रहा है। गुना से खबर सामने आ रही है कि, पुरानी रंजिश के चलते एक बीजेपी नेता को गोली मार दी गई है।

इनका विवाद खेत पर हुआ था, और दोनों में इससे पहले भी झगड़े हो चुके हैं। असल में आरोपी को इन नेता के भाई ने गोली मारी थी, जिसका बदला आरोपी ने इन बीजेपी नेता को गोली मारकर लिया है। पुलिस से इस बारे में जानकारी लिए जाने पर उन्होंने इस बात की जानकारी न होने की बात कही है।

ELVISH YADAV के गिरफ़्तारी का VIDEO वायरल 

जानकारी के मुताबिक मामला बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के छीपोन गांव का है। यहां पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुनेश धाकड़ को राजू धाकड़ नाम के व्यक्ति ने गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि दोनों का खेत पर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हुई और आरोपी ने गोली चला दी। जानकारी मिल रही है कि आरोपी युवक को मुनेश धाकड़ के भाई ने तीन महीने पहले पैसों के लेनदेन को लेकर गोली मारी थी।

ALSO READ- CG NEWS: CG सरकारी कर्मियों के लिए खुशखबरी: एरियर भुगतान का आदेश जारी, 6 किस्‍तों में मिलेगा बकाया पैसा…

जिसका बदला आज उसने इन भाजपा नेता से लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा बीजेपी नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच भी कर रही है। हालांकि थाना प्रभारी से जब इस घटना की जानकारी ली तो उनका कहना है कि इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ALSO READ- Sidhu Moose Wala COME BACK: सिद्धू मूसेवाला की मां ने बेटे को दिया जन्म, देखें तस्वीरें… 

भाजपा नेता को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles