https://fifa234.football/ https://www.johnhallconstr.com/ https://petsmags.com/ https://oxy-gencombustion.com/ https://fuyudrumz.com/ https://paito234.com/ https://toranokoshien.com/
CG Breaking: सरगुजा रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 552 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार - The Bharat Express
TECHछत्तीसगढ

CG Breaking: सरगुजा रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 552 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही 552 किलो गांजे की खेप पकड़ी गई, तीन लग्जरी वाहन जब्त और दो तस्कर गिरफ्तार।

CG Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सरगुजा रेंज पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 552 किलो 16 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इनोवा, ब्रेजा और अर्टिगा कारों को भी जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए।

मुखबिर की सूचना पर हुई फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर कुछ तस्कर तपकरा-कुनकुरी मार्ग से अंबिकापुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की।

जैसे ही संदिग्ध इनोवा कार (OD-17-J-0205) को रोकने का प्रयास किया गया, चालक तेज रफ्तार से वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर वाहन को घेर लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।

इनोवा से मिला 311 किलो गांजा

पुलिस ने इनोवा की तलाशी ली तो डिक्की से 295 पैकेटों में पैक 311 किलो 35 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 46.70 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही करीब 15 लाख रुपये कीमत की इनोवा कार भी जब्त कर ली गई।

ब्रेजा और अर्टिगा से भी मिली बड़ी खेप

इसी दौरान थाना बगीचा क्षेत्र में पुलिस ने ब्रेजा (OD-02-BH-9811) और अर्टिगा (OD-16-N-9229) कारों की घेराबंदी की। ब्रेजा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि अर्टिगा को पुलिस ने पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान 240 किलो 810 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ में गांजा तस्करों के लिए रेकी करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  • सचिन्द्र राउत (29 वर्ष), जिला सुंदरगढ़, ओडिशा
  • मोहम्मद समीर (26 वर्ष), जिला सुंदरगढ़, ओडिशा

1.20 करोड़ रुपये की जब्ती

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल:

  • 552 किलो 16 ग्राम गांजा
  • 3 लग्जरी वाहन (इनोवा, ब्रेजा और अर्टिगा)

जब्त किए हैं।

जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य:

  • गांजा – ₹82.82 लाख
  • इनोवा – ₹15 लाख
  • ब्रेजा – ₹10 लाख
  • अर्टिगा – ₹13 लाख

कुल जब्ती: ₹1.20 करोड़ 82 हजार 400 रुपये

जांच जारी, फरार तस्करों की तलाश

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। फरार तस्करों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP