LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

cg bus accident: छत्तीसगढ़ श्रद्धालुओं से भरी बस में पलटी, 3 की मौत, 40 से अधिक घायल , CM साय ने जताया दु:ख

cg bus accident :  8 जून। छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्री जम्मू से माता वैष्णोदेवी के दर्शन कर लौट रहे थे इसी बीच रास्ते में यूपी के फिरोजाबाद में यह बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा देर रात साढ़े तीन बजे हुआ। जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस पलट गई। इस हादसे में मासूम बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 40 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर दु:ख जताया है।

ALSO READ- Modi cabinet First list 2024: मोदी मंत्रिमंडल की पहली संभावित सूची, JDU नेता ने मांगे 12 बड़े मंत्रालय

मिली जानकारी के अनुसार 28 मई को श्रद्धालुओं से भरी बस छत्तीसगढ़ से जम्मू स्थित मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए गई थी। बस में 65 लोग सवार थे और सभी यात्री छत्तीसगढ़ निवासी हैं। सभी श्रद्धालु मां वैष्णों देवी के दर्शन कर वृंदावन पहुंचे थे। जहां से रात क़रीब 1 बजे प्रयागराज होते हुए लौट रहे थे। इसी बीच ड्राइवर को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर पलट गई। सूचना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों में 7 साल और 14 साल की दो बालिकाएं भी शामिल हैं। जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बस पलटने की सूचना मिलते ही एक्सप्रेस वे पर मौजूद कर्मचारी और नसीरपुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। जहां तुरंत घायलों को निकालकर संयुक्त चिकित्सालय और फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई और 40 घायलों का इलाज चल रहा है। इसमें कई व्यक्तियों की हालत गंभीर है। उन्हें सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है।

ALSO READ- Demands of ministry in NDA: किस को मिलेगा मंत्रालय? बनने से पहले भाजपा हड़कंप, नायडू ने मांगे 6 बड़े मंत्रालय तो नीतीश ने भी कर दी तीन बड़ी डिमांड

हादसे में भूषण कुमार साहू निवासी छत्तीसगढ़ पतोरा, नूतन साहू निवासी अरकार जिला बालोद थाना सनौद, भाग्य लक्ष्मी, नेमा निवासी आमालोरी जिला दुर्ग, कांति यादव, पुष्पेंद्र निवासी आमालोरी जिला दुर्ग, गीता ठाकुर निवासी आमालोरी, परसराम निवासी मर्रा थाना उतई जिला दुर्ग, आरती साहू निवासी रायपुर, कारती ठाकुर निवासी आमालोरी, पुलेश्वर प्रसाद साहू निवासी रायपुर, प्रतिभा निवासी बतौरा जिला दुर्ग, तामेश्वरी निवासी आमालोरी, विमला बाई निवासी आमालोरी, पूर्णिमा निवासी आमालोरी, चेतनलाल मटियारा, लक्ष्मी मटियारा निवासी आमालोरी, लक्ष्मी साहू निवासी पतोरा, कामती निवासी गुण्डरदेही, जिवराखन पटेल निवासी आमालोरी, ललिता निवासी उतई, पिंगला निवासी दुर्ग, रूपा साहू निवासी निवासी दुर्ग, दुरपति निवासी मर्रा थाना उत‌ई घायल हुए हैं। अब तक मृतकों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

cg bus accident
cg bus accident

cg bus accident : छत्तीसगढ़ श्रद्धालुओं से भरी बस में पलटी, 3 की मौत, 40 से अधिक घायल , CM साय ने जताया दु:ख

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles