LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG Chunav: PCC अध्यक्ष का बड़ा बयान, कांग्रेस की टिकट को लेकर बोले कब होगा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

महासमुंद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 90  विधानसभाओं में संकल्प शिविर लगाया है। साथ ही आज महासमुंद जिले के तीन विधानसभाओं (महासमुंद, खल्लारी और सरायपाली) में संकल्प शिविर का उद्घाटन हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधानसभा में आयोजित संकल्प शिविर में भाग लिया। मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल इस संकल्प शिविर में मुख्य अतिथि होने वाले थे, लेकिन उनके पास अन्य कार्यक्रम थे।

ALSO READ- CG chunav 2023: TS सिंहदेव से एंटी रहने वाले इन विधायकों की कट सकती है टिकट… टिकट के लिए ऊपर नहीं भेजा गया नाम !

मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने कहा कि हम संकल्प शिविर के माध्यम से ९० विधानसभाओं में जा रहे हैं और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर रहे हैं ताकि वे घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं को बता सकें, जिससे कांग्रेस 2023 में फिर से सत्ता में आ जाएगी। प्रत्याशी के नामों की घोषणा को लेकर कहा गया कि 20 सितंबर के बाद नाम घोषित किए जा सकते हैं। प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने शिविर में उपस्थित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसी, संगठन पदाधिकारी, सेवादल, बूथ स्तर तक के सदस्यों को प्रतिज्ञा दी। महासमुंद के बाद, खल्लारी विधानसभा में बागबाहरा मंडी क्षेत्र और न्यू कषि उपज मंडी सरायपाली में संकल्प शिविर पूरा हुआ है।

ALSO READ- CG सुपर स्टार अनुज शर्मा की कार का 2 टायर फटा, बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार, राजधानी लौटते वक्त हुआ ये हादसा 

बता दें कि न्यू कृषि उपज मंडी में आयोजित संकल्प शिविर में 4 विषयों (1) मतदान केन्द्र प्रबंधन (2) कांग्रेस सरकार की उपलब्धि , नीतियों एवं इतिहास (3) प्रदेश भाजपा की भ्रष्ट एवं जनविरोधी नीतियां (4) मोदी सरकार के भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों पर उदबोधन हुआ । मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने अपने संबोधन मे कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी असली पूंजी है उन्ही के बल पर सरकारें बनती हैं । 2018 में कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत सरकार बनी । सरकार बनने के बाद सरकार ने जो कहा वह किया। हमने सरकार बनते ही किसानों का कर्जा मांफ किया । आज किसान न्याय योजना के चलते किसान समर्थ हो रहा है । सरकार का फोकस किसान, मजदूर और महिलाओं को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर तबके को मिल रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने कई कदम उठाए है । किसानों को धान बेचने में दिक्कत न हो इसके लिए नयी सोसाइटी खोली गयी और अब बीस क्विंटल धान की खरीदने का फैसला लिया गया है। आज कार्यकर्ताओं को फिर एक जुट होकर पार्टी के लिए कार्य करना है सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करना है।

ALSO READ- BJP LEADER MURDER CASE: BJP नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म का आरोप था

वहीं शिविर को मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि बूथ लेबल पर जाकर सबसे पहले ये पहचानना होगा कि कांग्रेस का समर्थक कौन है जब समर्थक पहचान लेगें तभी कांग्रेस के पक्ष में वोट पड़ेगा । इसलिए घर- घर जाकर सबसे पहले समर्थक पहचाने फिर उन्हे सरकार की योजनाओं के बारे मे बताएं ।

CG Chunav: PCC अध्यक्ष का बड़ा बयान, कांग्रेस की टिकट को लेकर बोले कब होगा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles