राज्यब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

CG Congress candidates final list: प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा बयान,13 तारीख को 4 बजे होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची फाइनल, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक जारी

CG Congress candidates final list : छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों को चुनने के लिए प्रदेश चुनाव समिति आज राजीव भवन में फिर से बैठक कर रही है। बैठक में पहुंचने पर दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में बहुत कुछ बताया है। प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज की बैठक में कई निर्णय किए जाएंगे, 13 तारीख को 4 बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें हमारी सूची तैयार की जाएगी।

ALSO READ – CG BJP EX IAS CANDIDATES IN 2ND LIST: दो पूर्व IAS पर भी भाजपा ने जताया भरोसा.. रायगढ़ ओपी चौधरी तो इस सीट पर भी पूर्व अफसर ठोकेंगे, जानें BJP का टिकट वितरण … ताल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सूची जारी करने में देरी को लेकर कहा कि वे सूची को समय पर जारी करेंगे। भाजपा की सूची में कोई नवीनतम नाम नहीं है, 2018 में लोगों ने उन्हें छोड़ दिया, भाजपा और उसके कार्यकर्ता सूची को देखकर निराश हैं, बीजेपी ने अपनी हार मान ली है, हम 75 सीट से अधिक जीतेंगे।

ALSO READ – CG BJP CANDIDATES FINAL LIST: 43 नए चेहरे, 14 महिलाएं तो 34 उम्मीदवारों की उम्र 50 से कम… जानें BJP KI रणनीति …

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने टिकट वितरण से पहले कांग्रेस में व्याप्त नाराजगी को लेकर कहा कि कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है, इसमें कोई विरोध नहीं है। भाजपा के सदस्यों ने सड़कों पर निकलकर प्रदेश कार्यालय घेर लिया है।

ALSO READ – छत्तीसगढ़ के चुनाव की तारीखों का ऐलान: कांग्रेस चुनाव समिति की बड़ी बैठक, CM भूपेश समेत ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

भाजपा में रमन सिंह का नेतृत्व होता है, लेकिन दीपक बैज ने कहा कि भाजपा में सीधे अमित शाह और मोदी का नेतृत्व चल रहा है, भाजपा में इतनी गुटबाजी है कि एक दूसरे की पटरी नहीं मिलती है। भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है, मोदी की खुद की गारंटी नहीं है और वह गारंटी देकर जा रहे हैं।

https://hindi.thebharatexpress.com/cg-tbe-news-opinion-poll-2023-who-is-the-choice-of-chief-minister-in-chhattisgarh-the-public-gave-a-shocking-answer-in-the-survey/

CG Congress candidates final list: प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा बयान,13 तारीख को 4 बजे होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची फाइनल, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक जारी

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles