LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

CG-लड़की से 3 युवकों ने किया गैंगरेप : अर्धनग्न हालत में रेलवे ब्रिज के नीचे छोड़ा; रास्ते से उठा ले गए थे 3 नशेड़ी, किया‌ बारी-बारी बलात्कार

CG-लड़की से 3 युवकों ने किया गैंगरेप : छत्तीसगढ़ में रात में आज भी बेटियां सुरक्षित नहीं है। बालोद जिले में रात के वक्त युवती से गैंगरेप की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है‌। गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। युवती यहां एक फैंसी स्टोर में काम करती है। जहां दुकान का काम पूरा होने के बाद रात को अपने घर वापस जा रही थी।‌ इस दौरान नशे की हालत में पीछा कर तीन युवकों ने उसका अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया है।‌

दुकान में काम के बाद घर जा रही थी लड़की

बताया जा रहा है की लड़की गुंडरदेही में एक फैंसी स्टोर की दुकान में काम करती है। रात को दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर की तरफ जा रही थी। उस वक्त कुछ लड़के उसके पीछे लग गए थे। रास्ते में सुनसान इलाके पर नशे में धुत तीनों लड़के युवती का अपहरण कर उसे खेत‌ की‌ तरफ ले गए। खेत में ले जाकर पहले लड़की के साथ मारपीट की गई उसके बाद उसके साथ जबरन रेप किया गया है।

घटना के बाद आत्महत्या करने जा रही थी युवती

इस दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों लड़के उस युवती को अर्धनग्न हालत में छोड़कर भाग खड़े हुए। इस पूरी घटना से परेशान युवती रेलवे ट्रैक की ओर जाने लगी, इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे देखा और उससे बात की। इसके बाद उसकी सहेली को बुलाकर पीड़ित लड़की को घर भेज दिया गया। लड़की घर पहुंची और पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद गुंडरदेही थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज, संदेहियों से पूछताछ जारी

युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी अरविंद साहू के अनुसार इस घटना के बाद से युवती सदमे में है। मामला गैंगरेप से जुड़ा होने के कारण पुलिस बड़ी गंभीरता से इसकी जांच कर रही है। कई संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

CG-लड़की से 3 युवकों ने किया गैंगरेप : अर्धनग्न हालत में रेलवे ब्रिज के नीचे छोड़ा; रास्ते से उठा ले गए थे 3 नशेड़ी, किया‌ बारी-बारी बलात्कार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles