छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़सरकारी खबर
CG- छुट्टी ब्रेकिंग: राज्य स्थापना दिवस पर राज्य सरकार का आदेश, 1 नवंबर को सभी शासकीय कार्यालय बंद

रायपुर, 3 अक्टूबर 2024: राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों के लिए छुट्टी का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी इस आदेश के तहत राज्य के सभी सरकारी कार्यालय 1 नवंबर को बंद रहेंगे।
हालांकि, यह छुट्टी बैंक, कोषालय और उपकोषालय पर लागू नहीं होगी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यह स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है, जो अन्य वित्तीय संस्थानों के लिए भी लागू नहीं होगा। इस संबंध में आज जीएडी द्वारा विस्तृत आदेश जारी किया गया है।


















