LIVE UPDATE
छत्तीसगढ

CG IAS NEWS: IAS डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे, बनाए गए ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर

CG IAS NEWS रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के IAS अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर नियुक्त किया है। आदेश जारी होने के बाद जल्द ही उन्हें वर्तमान पद से रिलीव कर दिया जाएगा।

ALSO READ- 140 करोड़ के नान घोटाले में भिलाई में पूर्व IAS आलोक शुक्ला के घर ईडी की दबिश, मिले अहम दस्तावेज

टेक्सटाइल कमिश्नर ऑफिस मुंबई में

डॉ. भूरे ने बीते साल जलग्रहण मिशन के संचालक रहते हुए इस पद के लिए आवेदन किया था। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी करने के बाद भारत सरकार ने 19 सितंबर को उनकी पोस्टिंग का आदेश जारी किया। मुंबई स्थित टेक्सटाइल कमिश्नर ऑफिस, केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के अधीन आता है।

3 साल का कार्यकाल

एडिशनल टेक्सटाइल कमिश्नर अजय पंडित ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र भेजकर डॉ. भूरे को रिलीव करने का आग्रह किया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उनका कार्यकाल 3 साल का होगा, जिसे बाद में 2 साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।

अब तक संभाली ये जिम्मेदारियां

डॉ. भूरे मूलतः महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। केंद्रीय नियुक्ति से पहले वे राजनांदगांव कलेक्टर पद पर पदस्थ थे। इसके अलावा वे मुंगेली, दुर्ग और रायपुर जिले के कलेक्टर भी रह चुके हैं।

ALSO READ- बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 जिलों के बदले गए कलेक्टर – देखें पूरी लिस्ट

17वें IAS होंगे डेपुटेशन पर

फिलहाल छत्तीसगढ़ कैडर के 16 IAS केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। डॉ. सर्वेश्वर भूरे अब 17वें IAS अफसर होंगे जो डेपुटेशन पर जा रहे हैं।

CG IAS News: IAS Dr. Sarveshwar Narendra Bhure central deputation pe jaa rahe hain, banaye gaye Joint Textile Commissioner

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles