LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG IMD ALART: बिलासपुर, कोरबा और जशपुर में झमाझम बारिश…. रायपुर, दुर्ग-भिलाई में सुबह से छाए बादल; आज भी अलर्ट

CG IMD ALART : रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं तो कहीं बारिश हुई है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है. साथ ही घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है. जानकारी के अनुसार बिलासपुर, कोरबा और जशपुर जिले में देर रात जमकर बारिश हुई. बारिश से इलाकों में ठंड बढ़ गई है.

वहीं जशपुर जिला बारिश, कोहरा और ठिठुरन से ठहर गया है. बीती रात से जिला मुख्यालय समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है. बेमौसम बारिश से लोग घरों में दुबके पड़े हैं, सड़कें सुनसान हैं.

लोगों से बात करने पर जानकारी मिल रही है कि सन्ना, पंडरापाठ में घने कोहरे में विजिबिलिटी 10 मीटर तक हो गई है. तापमान 12 डिग्री है. वहीं नीचे बगीचा, जशपुर में भी कोहरे ने आसमान और जमीन दोनों को ढंक लिया है. कुनकुरी शहर में रात डेढ़ बजे से रूक-रूककर तेज बारिश हो रही है. जिससे बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है, बिजली बार-बार गुल हो रही है.

वहीं किसानों की बात करें तो अचानक बारिश से कई किसानों के धान भीग गए हैं. धान-मंडियों में भी नुकसान होने की खबरें हैं. खुले में धान रखे होने से कई मंडियों में उन्हें तिरपाल से नहीं ढंका गया था और देर रात बारिश होने से मंडी कर्मचारियों ने तिरपाल लगाने में देर कर दी.

फसलों की बात करें तो दलहन में अरहर, मटर की फसल को नुकसान हो सकता है. टमाटर की फसल को काफी नुकसान होगा. सुबह से बारिश और कड़कड़ाती ठंड के कारण लोग अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का निर्णय लिया है. बहरहाल, मौसम के बारे में आज दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहने और बारिश होने की सूचना है.

CG IMD ALART : बिलासपुर, कोरबा और जशपुर में झमाझम बारिश…. रायपुर, दुर्ग-भिलाई में सुबह से छाए बादल; आज भी अलर्ट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles