अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG Kidnapping: 5 साल के बच्चे का अपहरण, इन बाइक सवार नकाबपोश ने दिया घटना को अंजाम…..मचा हड़कंप

CG Kidnapping // महासमुंद 17 मई 2024। Mahasamund जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक 5 साल के मासूम बच्चे के अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने बाइक पर बच्चे को बिठाकर फरार हो गये।

नकाबपोश अपहरणकर्ताओं के साथ बच्चे का विडियों सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

ALSO READ- ब्रेकिंग:- भारत एक्सप्रेस की खबर का असर: 2 अफसर सस्पेंड… घूस लेते पकड़ाए दो अधिकारियों को सरकार ने किया सस्पेंड, ACB ने किया था गिरफ्तार 

बच्चे के अपहरण का ये मामला Mahasamund जिला के पिथौरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गोंड़बहाल गांव में धनसिंह यादव का परिवार निवास करता है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर धनिसिंह यादव के 5 साल के बेटे का अज्ञात बाइक सवार लोगों ने अपहरण कर लिया।

इस घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है, जिसमें नकाबपोश दो युवक बच्चे को बाइक के सामने के हिस्से में बैठाकर ले जाते हुए दिख रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्चे के अपहरण की जानकारी के बाद बाइक सवार नकाबपोश युवकों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

CG Kidnapping 5 year old child
CG Kidnapping 5 year old child

CG Kidnapping: 5 साल के बच्चे का अपहरण, इन बाइक सवार नकाबपोश ने दिया घटना को अंजाम…..मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles