LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Ministers Portfolio: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, जानें- किसे कौन सा मंत्रालय मिला ?

CG Ministers Portfolio Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की कैबिनेट के मंत्रियों के विभागो का बंटवारा हो गया है. 22 दिसंबर को शपथ के बाद मंत्रियों के विभागो के बंटवारे का इंतजार शुक्रवार (29 दिसंबर) को पूरा हो गया.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास सामान्य प्रशासन ,खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्य कर (आबकारी), परिवहन विभाग अपने पास रख रहे है. इसके अलावा अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हुए है वो भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेगा.

CG Ministers Portfolio दरअसल शुक्रवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों के विभागो की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें दोनो डिप्टी सीएम को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. डिप्टी सीएम अरुण साव को लोक निर्माण विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग का मंत्री बनाया गया है.

दूसरे डिप्टी सीएम विजय शर्मा को गृह मंत्री बनाया गया है.इसके साथ पंचायत और ग्रामीण विकास,तकनीकी शिक्षा और रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है.

बृजमोहन अग्रवाल को शिक्षा मंत्री बनाया गया

इसी तरह पूर्व मंत्रियों की बात करें तो बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य,धार्मिक न्यास और धर्मस्व,पर्यटन और संस्कृति विभाग का मंत्री बनाया गया है.रामविचार नेताम को कृषि मंत्री के साथ आदिम जाति विकास,अनुसूचित जाति विकास,पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है.

दयालदास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया है. केदार कश्यप को वन मंत्री बनाया गया है. इसके साथ जल संसाधन, कौशल विकास प्राधिकरण विभाग का मंत्री बनाया गया है.

टंक राम वर्मा को खेल मंत्री बनाया गया

लखनलाल देवांगन को वाणिज्य और उद्योग मंत्री बनाया गया है. वहीं श्यामबिहारी जायसवाल को लोक स्वास्थ्य और परिवहन कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विकास और सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है. पूर्व कलेक्टर को ओपी चौधरी को वित्त मंत्री बनाया गया, इसके साथ वाणिज्य कर,आवास और पर्यावरण, योजना आर्थिक और संख्याकी विभाग मंत्री बनाया गया है.

लक्ष्मी राजवाड़े को महिला एवं बाल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है और टंक राम वर्मा को खेल मंत्री बनाया गया है, इसके साथ राज्य और आपदा प्रबंधन मंत्री बनाया है.

CG Ministers Portfolio: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, जानें- किसे कौन सा मंत्रालय मिला ?

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles