CG Today Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक की तैयारी: राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

CG Today Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। जहां एक ओर देशभर में नौतपा का असर देखा जा रहा है, वहीं प्रदेश की राजधानी रायपुर में बादलों ने डेरा डाल दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 से 3 दिनों में रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की औपचारिक एंट्री हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं।
बस्तर संभाग में सक्रिय हुआ मानसून CG Today Weather Update :
मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर संभाग में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मानसून की पहली बौछारों ने वहां की फिजाओं को तरबतर कर दिया है। इसके चलते अब राजधानी रायपुर में भी अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है। CG Today Weather Update :
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने रायपुर के साथ-साथ महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, पेंड्रा, कोरबा, बिलासपुर, कवर्धा, मुंगेली और रायगढ़ समेत अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि इन इलाकों में तेज गरज-चमक, धूलभरी आंधी और मूसलधार बारिश हो सकती है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतें। विशेष रूप से खुले में कार्य कर रहे किसान, मजदूर और वाहन चालक सावधानी रखें। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले मैदानों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
जल्द ही राहत की उम्मीद
भीषण गर्मी और उमस से परेशान जनता के लिए यह खबर किसी राहत से कम नहीं है। मानसून की दस्तक से तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंडी हवा और बारिश की फुहारों के साथ सुकून मिलेगा।
CG Today Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक की तैयारी: राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी


















